दुनिया

Imran Khan: इमरान खान को बड़ी राहत, सभी मामलों में मिली जमानत, पाकिस्तान में इमरजेंसी लगाने की सिफारिश

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) को इस्लामाबाद हाई कोर्ट (Islamabad High Court) से बड़ी राहत मिली है. इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान खान को 2 सप्ताह के की जमानत दे दी है. इसके अलावा अन्य सभी मामलों में इमरान को कोर्ट से 17 मई तक गिरफ्तारी से राहत मिल गई है. इसके पहले, गुरुवार को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया था.

शुक्रवार को हाई कोर्ट में इमरान खान की जमानत के मामले पर सुनवाई हुई. इस दौरान इमरान खान ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई. वहीं इमरान खान के समर्थकों और पाक रेंजर्स के बीच धक्कामुक्की भी हुई. इमरान खान को जमानत तो मिल गई है लेकिन ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि उनके खिलाफ चल रहे अन्य मामलों में उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मी इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए मौजूद हैं. डीआईजी पंजाब ने कहा कि वह कम से कम 10 मामलों में इमरान खान को गिरफ्तार करने आए हैं.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर शहबाज शरीफ ने जताया एतराज

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भी इमरान खान के मामले पर प्रतिक्रिया दी है. शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के पूर्व पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि इमरान खान के खिलाफ 10 मामलों में अरेस्ट वारंट जारी है. शहबाज शरीफ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी आपत्ति जताई और कहा कि सर्वोच्च अदालत पीटीआई चीफ के लिए ढाल बनी. इसके पहले गुरुवार को सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने भी सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की थी.

इमरजेंसी लगाने की सिफारिश

इस बीच, पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से बताया जा रहा है कि पीएम शहबाज शरीफ से कैबिनेट ने इमरजेंसी लगाने की सिफारिश की है. इसको लेकर दोबारा कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के दौरे से पहले वेदांत पटेल ने भारत-यूएस संबंधों पर कही ये बात

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पीटीआई के कार्यकर्ताओं ने पेशावर, कराची, इस्लामाबाद से लेकर कई जगहों पर सरकारी संपत्तियों का भारी नुकसान पहुंचाया है. आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा की घटनाओं में जहां सैकड़ों पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए हैं वहीं एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago