बिजनेस

Amazon, Flipkart, Meesho समेत 5 ई कॉमर्स कंपनियों पर CCPA ने चलाया चाबुक, सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर की बिक्री पर रोक

E-commerce साइट्स पर सब कुछ मिल जाता है बस ढ़ूंढ़ने की देर है. ऐसा ही एक प्रोडक्ट है सीट बेल्ट अलॉर्म स्टॉपर. लेकिन अब इसी प्रोडक्ट की वजह से CCPA यानि Central Consumer Protection Authority ने ई कॉमर्स साइट परडंडा चलाया है. सीसीपीए ने 5 ई-कॉमर्स साइट्स पर सख्ती करते हुए इन्हें आदेश दिया है कि अब इन कंपनियों को अपनी वेबसाइट्स पर से इन सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर क्लिप्स को डीलिस्ट किया जाए. जिन ई कॉमर्स साइट्स को सीसीपीए ने आदेश दिया है उनमें Amazon, Flipkart, Meesho के अलावा Snapdeal, Shopclues का भी नाम है.

सीसीपीए ने ये एक्शन सड़क परिवहन मंत्रालय की शिकायत के बाद लिया है. मंत्रालय की शिकायत के आधार पर हुई जांच में पाया गया कि इन साइट्स पर ये अलॉर्म स्टॉपर धड़ल्ले से बिक रहे हैं. उसके बाद CCPA ने ये आदेश जारी किया है.

ये भी पढ़ें- आम आदमी को मिलेगा सस्ती दवाओं का तोहफा, सरकार ने किया नियम में बदलाव

क्या कहता है नियम-

Central Motor Vehicles Rules 1989 के Rule 138 के मुताबिक सीट बेल्ट पहनना जरूरी होता है. इस तरह के अलॉर्म स्टॉपर का इस्तेमाल कंज्यूमर की सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकता है. सड़क परिवहन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2021 में रोड एक्सीडेंट में 16000 लोगों की मौत सिर्फ इस वजह से हुई क्योंकि उन्होने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी. इनमें 8,438 ड्राइवर और बाकी 7,959 लोग पैसेंजर सीट पर थे. इसके अलावा 39,231 लोग रोड एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं. जिसमें 16,416 ड्राइवर और 22,818 लोग पैसेंजर थे. इन आंकड़ों की खास बात ये है कि इनमें 1 तिहाई एक्सीडेंट 18-45 साल के आयु वर्ग में आते थे.

ये भी पढ़ें- Elon Musk का ऐलान Twitter को मिलने वाला है नया CEO , खबर के बाद शेयर में गिरावट

सीसीपीए ने सिर्फ इन साइट्स से सीट बेल्ट अलॉर्म स्टॉपर पर हटाने को नहीं कहा है बल्कि राज्यों के मुख्य सचिवों को भी चिट्ठी लिखकर ऐसे मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स बंद करने का भी निर्देश दिया है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago