इजरायली पीएम नेतन्याहू ने समझौते से किया इनकार
Israel Hamas War: फिलिस्तीन समर्थक आतंकी संगठन ने 7 अक्टूबर को इजरायल की सीमा में घुसपैठ के जरिए हमला कर दिया था. जिसमें 1400 लोगों की हत्या कर दी गई थी. इसके अलावा 250 लोगों को हमास आतंकियों ने बंधक बना लिया था. इन बंधकों की रिहाई को लेकर किए जाने वाले समझौते को इजरायल और अमेरिका ने मानने से इनकार कर दिया है. वहीं बीते रविवार को अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमेरिका और इजरायल ने हमास के कब्जे से बंधकों की रिहाई के लिए एक अस्थाई समझौता किया है.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस समझौते को लेकर बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि मीडिया में कुछ खबरें चल रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अगर हमास बंधकों में से बच्चों और महिलाओं को रिहा कर देता है तो युद्ध 5 दिनों केो लिए रुक जाएगा, ऐसा कोई समझौता फिलहाल नहीं हुआ है, नेतन्याहू ने कहा कि अगर ऐसा कोई भी समझौता होगा तो उसे इजरायली जनता के सामने रखा जाएगा.
वहीं बंधकों की रिहाई को लेकर कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि इजरायल और हमास जल्द ही बंधकों को रिहा किए जाने के लिए एक समझौता कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस समझौते को पूरा करने के लिए जो चुनौतियां सामने आएंगी वो बहुत छोटी और व्यावहारिक हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, कतर की मध्यस्थता में तीन दिनों तक युद्ध रोकने के बदले हमास की तरफ से 50 बंधकों को छोड़े जाने की वकालत की गई है.
यह भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Rescue: टनल का परीक्षण कर बोले गडकरी- 6 विकल्पों पर चल रहा काम, दो से तीन दिन का लगेगा वक्त
इजरायल हमास के बीच चल रहे युद्ध को करीब डेढ़ महीने हो चुके हैं. इस जंग में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. लाखों लोग बेघर हो गए हैं. इजरायल पर हमास आतंकियों की तरफ से किए गए हमले के बाद से ही इजरायली सेना गाजा पट्टी पर बमबारी कर रही है. आईडीएफ आसमान से लेकर जमीनी ऑपरेशन चलाकर हमास आतंकियों के ठिकानों को खत्म कर रही है. युद्ध में हो रही बेगुनाहों की मौत को लेकर पूरी दुनिया में जमकर बयानबाजी हो रही है.
-भारत एक्सप्रेस
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…
नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…
Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…
मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…
उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…