Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में किसी न किसी बात को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस भी गेम में एक के बाद एक ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं. इस हफ्ते शो से एक साथ 5 लोगों को निकाला जाने वाला है. वहीं बिग बॉस के इनसाइडर के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है कि मेकर्स फिलहाल शो में कुछ नए लोगों को लाने की तैयारी में हैं. इसके लिए कुछ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के नामों पर विचार चल रहा है.
आने वाले हफ्ते के लिए वोटिंग लाइन डिसेबल कर दी गई है. जबकि फैंस का मानना है कि आने वाले सप्ताह में फिर से कोई एलिमिनेशन नहीं होगा, मेकर्स ने अभी तक उन्हें झटका नहीं दिया है.
इससे पहले सीजन में समर्थ जुरेल और मनस्वी ममगई को शो में वाइल्डकार्ड के रूप में पेश किया गया था. समर्थ से संपर्क किया गया क्योंकि वह ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड है. अभिनेता शो में ईशा, अभिषेक कुमार और अन्य लोगों के साथ अपनी हरकतों और झगड़ों से प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहे हैं, जबकि मनस्वी ममगई एक हफ्ते के भीतर ही बाहर हो गईं.
बिग बॉस के घर से एलिमिनेट होने वाली पहली कंटेस्टेंट सोनिया बंसल थीं. जिसके बाद वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर शो में आईं मनस्वी भी सिर्फ एक हफ्ते में शो से बाहर हो गईं. वहीं पिछले 2 हफ्तों से शो में कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ है. इस वीकेंड का वार में वोटिंग लाइन्स बंद थीं, वहीं पिछले हफ्ते दिवाली स्पेशल एपिसोड के चलते कोई बेघर नहीं हुआ था.
आपको बता दें कि इस सीजन को सफल बनाने के लिए मेकर्स हर जोर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक शो को टॉप 3 में अपनी जगह नहीं बना पाया है. आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस तीन घरों में डिवाइड है, जिसमें दिल-दिमाग और दम का मकान है.
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…