अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर. (फाइल फोटो: IANS)
नासा के दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर (Butch Wilmore), जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर फंसे हुए हैं, उनके धरती पर वापस लौटने में कुछ महीनों का और समय लगने वाला है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने मंगलवार (17 दिसंबर) को उनके घर वापसी में देरी की घोषणा की है.
दोनों अंतरिक्ष यात्री बीते 5 जून को बोइंग (Boeing) की पहली अंतरिक्ष यात्री उड़ान पर लगभग एक सप्ताह के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए थे. हालांकि उनका मिशन आठ दिनों से बढ़कर आठ महीने हो गया, क्योंकि नासा ने घोषणा की कि वह सितंबर में समस्याओं से ग्रस्त बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल (Starliner Capsule) को वापस भेज रहा है.
नासा ने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए एलन मस्क (Elon Musk) के स्वामित्व वाले स्पेसएक्स (SpaceX) के क्रू-9 ड्रैगन कैप्सूल का इस्तेमाल किया था और उनके फरवरी 2025 में वापस आने का कार्यक्रम था. हालांकि, नासा ने मंगलवार को घोषणा की कि क्रू-10, जो सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर सहित क्रू-9 की जगह लेगा, मार्च 2025 से पहले प्रक्षेपित नहीं किया जाएगा. एक ब्लॉग पोस्ट में NASA ने कहा, ‘इस बदलाव से नासा और स्पेसएक्स की टीमों को मिशन के लिए एक नए ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर प्रक्रिया पूरी करने का समय मिल गया है.’
समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) के अनुसार, दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को राहत मिलने से पहले चालक दल के एक नए सेट को लॉन्च करने की जरूरत है और अगले मिशन के लॉन्च को एक और महीने के लिए टाल दिया गया है। देरी के बारे में बताते हुए, नासा के ब्लॉगपोस्ट में लिखा गया है, ‘इस बदलाव से नासा और स्पेसएक्स की टीमों को मिशन के लिए एक नए ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर प्रक्रिया पूरी करने का समय मिल गया है.’
नासा के काॅमर्शियल क्रू प्रोग्राम मैनेजर स्टीव स्टिच ने कहा, ‘नए अंतरिक्ष यान का निर्माण, संयोजन, परीक्षण और अंतिम एकीकरण एक श्रमसाध्य प्रयास है, जिसके लिए विस्तृत जानकारी की जरूरत होती है.’ इस बीच, सुनीता विलियम्स के अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के कारण उनके स्वास्थ्य में गिरावट की चिंता बढ़ गई है, हाल ही में जारी की गई तस्वीरों से पता चलता है कि उनका वजन कम हो गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और…
Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…
ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…
Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…
लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…
Smit Machchhar Prediction: 'आसमान में जब हालात बिगड़ते हैं तो क्रू ही आपकी जान बचाता…