पाकिस्तान के भिखारियों ने बढ़ाई पीएम शहबाज शरीफ की टेंशन.
पाकिस्तान ने भिखारियों के निर्यात पर काबू पाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. लगभग 4,300 भिखारियों को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ECL) में डाल दिया गया है, जिससे वे देश से बाहर न जा सकें और विशेष रूप से सऊदी अरब तक उनकी पहुंच कम हो.
यह कदम सऊदी अरब की ओर से पाकिस्तान से हज और उमराह वीजा का दुरुपयोग करके भिखारी भेजने की शिकायत के बाद उठाया गया है. पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट के कारण कई नागरिक सऊदी अरब और अन्य पश्चिम एशियाई देशों में भीख मांगने जाते हैं, और अक्सर हज और उमराह वीजा का गलत इस्तेमाल करते हैं.
सऊदी अरब में पाकिस्तानी भिखारियों की समस्या बढ़ गई है, विशेष रूप से मक्का, मदीना और जेद्दा की सड़कों पर. पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट के कारण कई नागरिक सऊदी अरब और अन्य पश्चिम एशियाई देशों में भीख मांगने जाते हैं, और अक्सर हज और उमराह वीजा का गलत इस्तेमाल करते हैं. ये लोग वहां पहुंचने के बाद भीख मांगने के धंधे में शामिल हो जाते हैं.
सऊदी अरब में भीख मांगना एक गंभीर अपराध माना जाता है, जिसके लिए छह महीने तक की सजा और 50,000 रियाल तक का जुर्माना हो सकता है. सऊदी अरब की जेलों में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी भिखारी बंद हैं.
यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान में महिलाओं की मेडिकल शिक्षा पर बैन, क्रिकेटर Rashid Khan और Mohammad Nabi ने जताई नाराजगी
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन रजा नकवी ने सऊदी अरब के डिप्टी इंटीरियर मंत्री नासिर बिन अब्दुलअजीज अल दावूद को इस मामले पर पाकिस्तान के कदमों की जानकारी दी है. पाकिस्तान ने सऊदी अरब के अधिकारियों को बताया कि वे ‘भिखारी माफिया’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं और इस मुद्दे पर शून्य सहिष्णुता नीति अपनाई है.
-भारत एक्सप्रेस
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…