दुनिया

Israel Hamas War: IDF को चकमा देकर फिर बच निकला सिनवार, इजरायल में 7 अक्टूबर को खेला था ‘खूनी खेल’

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग को ढाई महीने हो गया है. अब तक कई हजार लोग इस युद्ध में मारे जा चुके हैं, लाखों लोग बेघर हो गए हैं. इजरायली सेना लगातार गाजा पट्टी में हमले कर रही है. इजरायल ने साफ कर दिया था कि हमास के खात्मे तक युद्ध चलेगा. अब सेना ग्राउंड ऑपरेशन के जरिए आतंकियों को चुन-चुन कर ढेर कर रही है.

IDF को चकमा देकर फरार हुआ सिनवार

इसी बीच जानकारी सामने आई है कि 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमले का मास्टरमाइंड याह्या सिनवार एक बार फिर से आईडीएफ को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा. सिनवार पिछले कुछ हफ्ते में दो बार सेना की गिरफ्त में आने से बच निकला.

कई टॉप कमांडर अब तक ढेर

इजरायली सेना गाजा में बनी सुरंगों में को ढूंढकर तबाह करने में जुटी हुई है. अब तक तमाम टॉप कमांडर्स को इजरायली सेना ढेर कर चुकी है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिनवार खान यूनिस गाजा में बनी सुरंगों में छिपा हुआ है.

इजरायल पर हमले का मास्टरमाइंड हैं सिनवार

इजरायल का मानना है कि 7 अक्टूबर को हमास की ओर से किए गए हमले का मास्टरमाइंड सिनवार खान यूनिस है. इस हमले में इजरायल के करीब 1400 नागरिक मारे गए थे. इसके अलावा हमास आतंकियों ने 250 लोगों को बंधक बना लिया था. इस हमले के बाद से ही आईडीएफ गाजा पट्टी में कहर बनकर टूट रही है. जिसमें अब तक करीब 20 हजार लोग मारे जा चुके हैं.

सुरंग में पहुंचने से पहले गायब हुआ सिनवार

इजरायली सेना के ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान सेना एक सुरंग में पहुंची थी, लेकिन टनल में सैनिकों के पहुंचने से पहले ही सिनवार को कहीं से भनक लग गई और वो फरार हो गया. आईडीएफ के खुफिया सूत्रों ने बताया था कि सिनवार लगातार ठिकाने बदल रहा है. हाल ही में दो बार इजरायली सेना सिनवार तक पहुंचते-पहुंचते रह गई. दोनों बार सिनवार सैनिकों को चकमा देकर फरार हो गया.

यह भी पढ़ें- अंग्रेजों के काले कानूनों का नए भारत में सफाया! जानें क्रिमिनल लॉ बिल पर चर्चा के दौरान किन-किन मुद्दों पर बोले गृहमंत्री शाह

एक न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया गया है कि इजरायल हमास में चल रहे भीषण युद्ध के बीच हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हनियेह मिस्र पहुंचे. हनियेह को मिस्र के खुफिया एजेंसी के चीफ से मुलाकात करनी थी. ऐ्रसे में माना जा रहा है कि दोनों के बीच कैदियों की रिहाई और सीजफायर को लेकर समझौता होने पर चर्चा हो सकती है. इजरायल के 129 नागरिक अभी भी हमास की कैद में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

10 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

18 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

47 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

51 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

1 hour ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

1 hour ago