मनोरंजन

Dunki Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही शाहरुख खान की डंकी ने की धमाकेदार ओपनिंग, रिकॉर्ड जानकर रह जाएंगे हैरान

Dunki Box Office Collection Day 1:  Christmas के इस खास मौके पर शाहरुख खान की तीसरी बड़ी फिल्म डंकी रिलीज हो गई है. इसी के साथ फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटमेंट नजर आ रहे है और जैसा की उम्मीद थी फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की. एडवांस बुकिंग को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि जवान और पठान की तरह डंकी भी रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस कर सकती है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख की फिल्म के लिए एडवांस में 4 लाख से ज्यादा टिकट बुक हो चुके हैं. इस बुकिंग से ‘डंकी’ का ग्रॉस एडवांस बुकिंग कलेक्शन 12 करोड़ रुपये के बहुत करीब पहुंच चुका है. माना जा रहा है कि बुधवार का दिन खत्म होने तक ये आंकड़ा 15 करोड़ के करीब पहुंच सकता है.

‘डंकी’ का पहले दिन कलेक्शन

रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान की फिल्म डंकी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 से 35 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है. हालांकि यह पठान और जवान का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं फिलहाल ये कहना अभी मुश्किल है. बात करें पठान की तो इसकी पहले दिन की कमाई बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ थी. जबकि जवान ने पहले दिन 75 करोड़ की तूफानी कमाई की थी. गौरतलब है कि डंकी के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं, जो मुन्नाभाई MBBS, पीके, थ्री इडियट्स जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.

120 करोड़ के बजट में बनी है डंकी

आपको बता दें कि डंकी फिल्म 120 करोड़ के बजट में बनी है. फिल्म को लेकर फैन्स के बीच जो एक्साइटमेंट बनी हुई है, उसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि डंकी पहले हफ्ते में ही बजट के पैसे निकाल लेगी. फिल्म में शाहरुख खान के अलावा विक्की कौशल, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, सतीश शाह, विक्रम कोचर जैसे नामी सितारे हैं.

शाहरुख की पिछली दोनों फिल्मों की बात करें तो जहां ‘पठान’ ने पहले दिन 57 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं ‘जवान’ का पहला दिन 75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन लाया था. इन दोनों फिल्मों ने अपनी-अपनी रिलीज के दिन सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया था. इनके मुकाबले ‘डंकी’ की ओपनिंग भले नजर आ रही है, लेकिन मसाला-एक्शन-गैंगस्टर जोन में न होने के बावजूद 35-40 करोड़ की ओपनिंग किसी फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है. अब बस कुछ ही घंटों की देर, फिर पता चल जाएगा कि ‘डंकी’ में कितना दम है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

AIIMS में क्यों भर्ती करना पड़ा केजरीवाल का कटआउट? भरे मंच से अमित शाह ने सबको बताया

Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…

3 minutes ago

कार है या हथियारों का घर? खरगोन में मिले इतने हथियार कि चकरा जाएगा दिमाग

Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…

27 minutes ago

पटियाला में वर्दी की आड़ में कपल्स से वसूली का आरोप! 2 थानेदार गिरफ्तार, मोबाइल में मिलीं 90 वीडियो

Patiala Couple Blackmailing Case: पंजाब के पटियाला में कार में बैठे कपल्स की कथित तौर…

42 minutes ago