Israel -US Attack On Iran: इजरायल ने शनिवार सुबह ईरान पर आकस्मिक ‘प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक’ यानी पहले हमला बोल दिया है, जिससे मिडिल ईस्ट में हालात एकदम से नाजुक और खतरनाक हो गए हैं. इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने साफ कहा कि यह कार्रवाई संभावित खतरों को भांपकर अंजाम दी गई, ताकि दुश्मन को मौका ही न मिले. हमले के बाद ईरान ने बदले में ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से जबरदस्त पलटवार करने की धमकी दे दी है.
मीडिया रेपोर्ट्स के मुताबिक, एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कड़ा संकेत दिया है कि जवाबी कार्रवाई की पूरी तैयारी हो चुकी है. उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान का पलटवार कुचल देने वाला होगा, जो इजरायल के लिए भारी पड़ सकता है.
ईरानी मीडिया के अनुसार, इजरायल के हमलों में तेहरान के इंटेलिजेंस मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के परिसर और एटॉमिक एनर्जी संगठन को निशाना बनाया गया है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि ये हमले लहरों में हो रहे हैं, जिसमें शहर के अलग-अलग संवेदनशील ठिकानों पर लगातार स्ट्राइक जारी हैं.
इस बीच, रॉयटर्स से बातचीत में एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कड़ा संकेत दिया है कि जवाबी कार्रवाई की पूरी तैयारी हो चुकी है. उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान का पलटवार कुचल देने वाला होगा, जो इजरायल के लिए भारी पड़ सकता है. ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों की तैनाती तेज कर दी है.
संबंधित खबर: Israel Attack On Iran: अमेरिका कहता रह गया, इजरायल ने कर दिया ईरान पर हमला: रक्षा मंत्री ने दी जानकारी
इजरायल और अमेरिका संयुक्त मिसाइल हमले के बाद ईरान की राजधानी तेहरान के डाउनटाउन इलाके में कई धमाके सुने गए हैं. फार्स न्यूज एजेंसी की खबर है कि यूनिवर्सिटी स्ट्रीट इलाके में कई मिसाइल गिरी हैं और शहर के ऊपर धुआं उठता देखा गया. वहीं मिडल ईस्ट मीडिया की एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक हमला सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के दफ्तर के पास भी हुआ. इसको लेकर इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि यह हमला इजरायल के खिलाफ खतरे को खत्म करने के लिए किया गया. इस बीच अल जजीरा को एक अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया है कि अमेरिका भी इजरायल के साथ मिलकर संयुक्त हमले कर रहा है.
देशभर में सायरन बजे जा रहे हैं, लोग बंकरों में शरण ले रहे हैं और सेना हाई अलर्ट पर है. ईरान की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन क्षेत्रीय तनाव चरम पर पहुंच गया है. यह हमला दोनों देशों के लंबे समय से चल रहे परमाणु विवाद और प्रॉक्सी युद्धों का नया मोड़ हो सकता है. अमेरिका और अन्य सहयोगी देश नजर रखे हुए हैं, जबकि तेल कीमतें पहले ही उछलने लगी हैं. अगर ईरान ने जवाब दिया तो पूरे मध्य पूर्व में बड़ा युद्ध भड़क सकता है, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा. स्थिति तेजी से बिगड़ रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…