Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Israel Attack On Iran: अमेरिका कहता रह गया, इजरायल ने कर दिया ईरान पर हमला: रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

इजरायल के रक्षा मंत्री ने पुष्टि की कि वायुसेना ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच इस कार्रवाई से मिडिल ईस्ट में हालात और संवेदनशील हो गए हैं..

Israel Iran airstrike Middle East tension: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच रिपोर्ट थी कि डोनाल्ड ट्रंप के कुछ सलाहकार चाहते हैं कि इजरायल पहले ईरान पर हमला करे, फिर अमेरिका समर्थन दे. यह प्लान अब सच साबित हो चुका है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है. रक्षा मंत्री ने पुष्टि की कि इजरायली वायुसेना ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर सफल हवाई हमले किए हैं.

पिछली रिपोर्ट का दावा सच हुआ

रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप प्रशासन के भीतर कुछ सलाहकार मानते थे कि अगर इजरायल पहले और अकेले ईरान पर हमला करे और जवाबी कार्रवाई में अमेरिका को निशाना बनाया जाए, तो अमेरिकी जनता सैन्य कार्रवाई के समर्थन में एकजुट हो सकती है. सूत्रों का दावा था कि अमेरिका और इजरायल संयुक्त सैन्य अभियान भी चला सकते हैं. इसकी अभी तक किसी आधिकारिक हमले की घोषणा नहीं हुई थी. हालांकि अब इजरायल का हमला खुद रक्षा मंत्री ने कन्फर्म कर दिया है.

अरब सागर में अमेरिकी नौसेना की तैनाती

अरब सागर में अमेरिकी नौसेना की उन्नत हथियारों के साथ तैनाती ने हालात को और संवेदनशील बना दिया है. इस बीच परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच दो दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन ठोस नतीजा सामने नहीं आया है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने आरोप लगाया कि ईरान इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल विकसित करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि भविष्य की वार्ता में मिसाइल कार्यक्रम भी केंद्रीय मुद्दा होगा. वहीं उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का राजस्थान और गुजरात दौरा: मिलेगी 16,680 करोड़ की सौगात, सेमीकंडक्टर प्लांट का करेंगे उद्घाटन

इजरायल के हमले का दायरा

इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कि हमले में ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है. यह कार्रवाई ईरान की ओर से इजरायल पर लगातार खतरे की आशंका के जवाब में की गई है. अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा सकता है. अमेरिका ने अभी तक इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि ट्रंप प्रशासन इस कार्रवाई से सहमत था.

क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंका

इजरायल के इस हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ने की आशंका है. अमेरिका ने पहले ही ईरान को चेतावनी दी थी कि परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल विकास पर रोक लगानी होगी. अब देखना होगा कि ईरान इस हमले का जवाब कैसे देता है. दोनों पक्षों से सैन्य कार्रवाई तेज होने की आशंका जताई जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital