दुनिया

Israel-Iran War: इजरायल के पक्ष में उतरे दो मुस्लिम देश, रास्ते में ही ध्वस्त कर दिए ईरान के ड्रोन और मिसाइलें, जार्डन को मिली धमकी

Israel-Iran War: ईरान ने इजरायल पर सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर दिया है. तो वहीं दो मुस्लिम देश इजरायल के समर्थन में उतरे हैं और दावा किया दा रहा है कि ईरान के तमाम ड्रोन और मिसाइलों को रास्ते में ही मार गिराया है. तो वहीं इजरायल ने भी दावा किया है कि उसने हवा में ही सभी को मार गिराया है. इस बीच मीडिया सूत्रों के मुताबिक कुछ इजरायली इलाके में भी मिसाइल गिरी है जिनमें से एक इजरायली सेना के दक्षिणी बेस पर भी गिरी है. तो दूसरी जॉर्डन और सऊदी अरब इजरायल के हक में उतरे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल पर केवल ईरान की ओर से ही हमला नहीं किया गया है बल्कि लेबनान में ईरान के प्रॉक्सी हिजबुल्लाह ने भी कई रॉकेट दागे हैं. इसके अलावा यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने भी ड्रोन से इजरायल पर हमला करने की कोशिश की है लेकिन अमेरिका और ब्रिटेन की ओर से इनको रास्ते में ही मार गिराया गया है. तो वहीं अब सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में “सैन्य वृद्धि” को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है और युद्ध को रोकने के लिए दोनों पक्षों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है. सऊदी अरब की आधिकारिक एसपीए समाचार एजेंसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सऊदी ने संघर्ष का विस्तार होने पर गंभीर परिणाम की चेतावनी दी है. वहीं इजरायली सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 100 से अधिक ईरानी ड्रोन को इजरायली हवाई क्षेत्र में पहुंचने से पहले ही ध्वस्त कर दिया गया है. इजरायली सेना की ओर से जारी बयान में ये भी बताया गया है कि ईरान की ओर से भेजे गए ड्रोन को रास्ते में ही अमेरिका और ब्रिटेन ने ध्वस्त कर दिया है. इसको लेकर अमेरिकी सेना ने भी पुष्टि की है और बताया है कि उसने इजरायल की ओर आ रहे ड्रोन को मार गिराया गया है.

ये भी पढ़ें-Eid-2024: यूएई के राष्ट्रपति ने 18 पोते-पोतियों के साथ मनाया ईद का जश्न, शेयर की तस्वीर, गोद में मुस्कुराते दिखी नन्ही शहजादी

तो वहीं टाइम्स ऑफ इजरायल ने इजरायली सेना के सूत्र के मुताबिक बताया है कि जॉर्डन के जेट विमानों ने उत्तरी और मध्य जॉर्डन से होकर इजरायल की ओर आने वाले दर्जनों ड्रोन को मार गिराया है. तो वहीं इजरायल की मदद करने पर जार्डन को धमकी भी मिली है. ईरान की आईआरजीसी ने कहा है कि अगर वह इजरायल की मदद करता है तो वह अगला लक्ष्य होगा. वहीं विश्व स्तर पर जॉर्डन की ओर से इजरायल की मदद करना और जेट भेजने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. क्योंकि इसके पहले गाजा के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर अम्मान ने इजरायल की निन्दा की थी. वहीं फार्स न्यूज एजेंसी ने ईरान के सैन्य सूत्रों के मुताबिक एक बयान जारी कर कहा है कि “ईरान की सेना जायोनी शासन के खिलाफ हमले के दौरान जॉर्डन की गतिविधियों की सावधानीपूर्वक निगरानी कर रही है और अगर जॉर्डन हस्तक्षेप करता है तो वह अगला लक्ष्य होगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

2 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

4 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

5 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago