दुनिया

ईरान के बाद अगला नंबर पाकिस्तान का? ख्वाजा आसिफ की ‘कैंसर’ वाली टिप्पणी पर इस्राइल ने दिया ऐसा जवाब कि कांप उठेगा इस्लामाबाद!

Israel Pakistan Diplomatic Row: इस्राइल और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक जुबानी जंग अब अपने चरम पर पहुंच गई है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा इस्राइल को ‘मानवता के लिए अभिशाप’ और ‘कैंसर’ बताने वाले बयान पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बेहद सख्त प्रतिक्रिया दी है.

इस्राइली पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर साफ किया कि ख्वाजा आसिफ(Khawaja Asif Statement) का बयान न केवल आपत्तिजनक है बल्कि पूरी तरह से अस्वीकार्य है. इस्राइल ने दो टूक कहा कि किसी भी जिम्मेदार सरकार की ओर से अपने विनाश की बात सुनना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, खासकर तब जब वह देश वैश्विक मंच पर शांति का ढोंग रचता हो.

इस्राइल के विदेश मंत्री ने पाक को लिया आड़े हाथ

इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को आड़े हाथों (Benjamin Netanyahu Reaction) लेते हुए इसे ‘यहूदी विरोधी’ मानसिकता का परिचायक बताया. सार ने कहा कि इस्राइल को कैंसर बताना देश के अस्तित्व को मिटाने की एक खुली धमकी है. उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि इस्राइल अपनी सुरक्षा के साथ रत्ती भर भी समझौता नहीं करेगा और उन सभी आतंकी ताकतों या उनके समर्थकों के खिलाफ खुद की रक्षा करना जानता है जो उसके विनाश का सपना देखते हैं. इस्राइल ने इस मामले को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी गंभीरता से उठाने के संकेत दिए हैं.

क्या कहा था ख्वाजा आसिफ ने?

दरअसल पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif Statement) ने लेबनान में जारी हिंसा को आधार बनाकर इस्राइल के खिलाफ ‘जहर’ उगला था. उन्होंने लेबनान में हो रही मौतों को नरसंहार करार देते हुए इस्राइल के लिए बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया.

आसिफ के इस बयान ने ऐसे समय में आग में घी डालने का काम किया है जब मध्य पूर्व में पहले से ही तनाव व्याप्त है. पाकिस्तान के इस ‘बड़बोलेपन’ को कूटनीतिक गलियारों में गैर-जिम्मेदाराना माना जा रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव एक नए स्तर पर पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में इतिहास रचने के करीब भारत! ISRO का दूसरा एयर ड्रॉप टेस्ट सफल, गगनयान मिशन को मिली रफ्तार

लेबनान को लेकर क्या बोले नेतन्याहू?

बयानों की इस जंग के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध की स्थिति पर भी स्थिति साफ कर दी है. नेतन्याहू ने उन तमाम अटकलों को खारिज कर दिया जिनमें लेबनान के साथ युद्धविराम की बात कही जा रही थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि हिजबुल्ला के खिलाफ इस्राइल की कार्रवाई पूरी ताकत के साथ जारी रहेगी.

साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के उस दावे को भी ‘भ्रामक’ करार दिया जिसमें कहा गया था कि लेबनान भी हालिया सीजफायर समझौते का हिस्सा है. नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, दोनों ने ही लेबनान को इस समझौते से बाहर बताया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago