CBSE New Rule: सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में इस बार नए सेशन की शुरुआत के साथ ही एक नई हलचल पैदा हो गई है. मामला जुड़ा है ‘थ्री-लैंग्वेज फॉर्मूला’ से. नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के तहत सीबीएसई ने निर्देश दिया है कि एकेडमिक सेशन 2026-27 से कक्षा 6 और उससे ऊपर के छात्रों को अब दो नहीं, बल्कि तीन भाषाएं पढ़नी होंगी. बोर्ड का कहना है कि इससे बच्चों की भाषाई समझ मजबूत होगी, लेकिन हकीकत यह है कि इस फैसले ने स्कूल प्रिंसिपल्स के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं.
नए नियमों के मुताबिक, कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों को तीन भाषाएं अनिवार्य रूप से पढ़नी हैं, जिनमें से दो भारतीय भाषाएं होनी चाहिए. उद्देश्य साफ है बच्चों को अपनी संस्कृति और मातृभाषा से जोड़ना. इसके साथ ही तीसरी भाषा के तौर पर एक विदेशी भाषा का विकल्प दिया गया है.
अब सारा विवाद इसी ‘विदेशी भाषा’ और ‘इंग्लिश’ को लेकर है. स्कूलों में असमंजस इस बात का है कि क्या अंग्रेजी को विदेशी भाषा की कैटेगरी में रखा जाएगा या नहीं? प्रिंसिपल्स का कहना है कि बोर्ड ने नियम तो बता दिए, लेकिन उनकी कैटेगरी (R1, R2 और R3) को लेकर कोई स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं की है.
मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. एसवी शर्मा बताते हैं कि अब तक स्कूल हिंदी, इंग्लिश और संस्कृत पढ़ा रहे थे. लेकिन अब किस भाषा को किस दर्जे में रखना है, यह साफ नहीं है. उन्होंने एक व्यावहारिक समस्या की ओर भी इशारा किया. उनके मुताबिक, “भारत में ढेरों भाषाएं हैं. अगर छात्र अलग-अलग भारतीय भाषाओं की मांग करते हैं, तो हमारे पास उतने टीचर ही नहीं हैं. बिना लिखित निर्देश के हम बच्चों को क्या विकल्प दें?”
वहीं मदर मैरी स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा जोशी का कहना है कि सीबीएसई चेयरमैन ने घोषणा तो कर दी है, लेकिन करिकुलम डाउनलोड करने के बाद भी इंग्लिश की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है. स्कूल लगातार बोर्ड को अपने सवाल भेज रहे हैं ताकि स्थिति साफ हो सके.
ये भी पढ़ें- पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण और राशन डिपुओं में महिलाओं को 33% कोटा, सरकार ने लिए कई बड़े फैसले
सबसे बड़ी विडंबना यह है कि नया एकेडमिक सेशन शुरू हो चुका है. बच्चों ने किताबें खरीद ली हैं और क्लास भी लगने लगी हैं, लेकिन ‘थ्री-लैंग्वेज फॉर्मूला’ को जमीन पर कैसे उतारना है, इस पर सस्पेंस बरकरार है. स्कूलों को डर है कि अगर बोर्ड ने बीच सेशन में कोई नया स्पष्टीकरण जारी किया, तो बच्चों के टाइम टेबल से लेकर किताबों तक सब कुछ बदलना पड़ सकता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…