दुनिया

इजरायली सेना ने किया दावा, मारा गया हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह, सुरक्षित जगह पर भेजे गए अली खामेनेई समेत कई ईरानी नेता

इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने दावा किया कि हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह उसके हमले में मारा गया है. आईडीएफ के मुताबिक शुक्रवार देर रात बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाके में लेबनानी आतंकी ग्रुप के मुख्यालय पर किए गए हमले में नसरल्लाह की मौत हुई. नसरल्लाह की मौत के ईरान ने अली खामेनेई समेत तमाम शीर्ष नेताओं को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया है.

कई अन्य कमांडर भी  हमले में ढेर

आईडीएफ ने यह भी दावा किया नसरल्लाह के साथ-साथ आतंकवादी संगठन के कई अन्य कमांडर भी मारे गए. इनमें हिजबुल्लाह के दक्षिणी मोर्चे का कमांडर अली कार्की भी शामिल है. लेबनानी आतंकी ग्रुप का मुख्यालय बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहिह में एक आवासीय इमारत के नीचे स्थित था.

हसन नसरल्लाह के मारे जाने का दावा

आईडीएफ की ओर से कहा गया, “आईडीएफ पुष्टि करता है कि हिजबुल्लाह आतंकवादी संगठन के लीडर और इसके संस्थापकों में से एक हसन नसरल्लाह को कल मार गिराया गया, साथ ही हिजबुल्लाह के दक्षिणी मोर्चे के कमांडर अली कार्की और अन्य हिजबुल्लाह कमांडरों को भी मार गिराया गया.”

नसरल्लाह के खात्मे के बाद आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने कहा, “मैसेज क्लियर है, हम हर उस शख्स तक पहुंचना जानते हैं जो इजरायल राज्य के नागरिकों के लिए खतरा है.”

नसरल्लाह की बेटी जैनब भी मारी गई

इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया दक्षिणी बेरूत में हिजबुल्लाह के गढ़ों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों में नसरल्लाह की बेटी जैनब की भी मौत हो गई, हालांकि हिजबुल्लाह या लेबनानी मीडिया की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है.

इजरायल ने हिजबुल्लाह के मुख्यालय को निशाना बनाने के बाद शनिवार तड़के बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहिह में फिर से हमले शुरू किए. इजरायली सेना का कहना है कि इन हमलों का टारगेट सिविलियन बिल्डिंग्स के नीचे रखा हिजबुल्लाह के हथियारों का जखीरा था.

यह भी पढ़ें- इजरायल का दावा, लेबनान में हवाई हमलों में हिजबुल्लाह के कई कमांडर मारे गए

बेरूत में चश्मदीदों ने बताया कि इजरायली लड़ाकू विमान शहर के दक्षिणी उपनगर के ऊपर उड़ान भर रहे थे और एक घंटे के भीतर कई बार रिहायशी इलाके में बमबारी की. हमलों से पहले, इजरायली सैन्य प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा था कि हिजबुल्लाह के जिन हथियारों को निशाना बनाया गया उनमें ‘ईरानी मिसाइलें भी शामिल थीं.’

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

4 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

16 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

45 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

45 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

45 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

52 minutes ago