इटली ने अमेरिका के लिए बंद किए अपने दरवाजे (AI IMAGE)
US Iran War: ईरान और अमेरिका-इजरायल जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को झटके पर झटका मिल रहा है. पहले स्पेन ने अपने एयरस्पेस से अमेरिकी जंगी विमानों के गुजरने पर बैन लगा दिया. अब उनकी सबसे भरोसेमंद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी ठेंगा दिखा दिया. इटली ने अमेरिका को अपने सिगोनेला मिलिट्री बेस इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगा दी है. यह बेस इटली के सबसे दक्षिण में भूमध्य सागर में मौजूद सिसिली आइलैंड पर है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ईरान के खिलाफ जंग में इस्तेमाल होने वाले विमानों को यहां पर उतारना चाहता था, लेकिन इटली ने इसकी इजाजत देने से मना कर दिया.
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अमेरिकी बॉम्बर मिडिल ईस्ट जाने से पहले इस बेस पर उतरना चाहते थे, लेकिन इस बारे में इटली को कोई जानकारी नहीं दी गई थी. यहां तक की इटली के सैन्य अधिकारियों को भी इसकी कोई खबर नहीं थी. जिसके बाद इटली ने उन्हें उतरने से रोक दिया.
बता दें कि, इससे पहले स्पेन ने भी अमेरिका के खिलाफ ऐसा ही कदम उठाया था. स्पेन के रक्षा मंत्री ने ईरान जंग में शामिल होने वाले अमेरिकी विमानों को अपना वायुक्षेत्र देने से इनकार कर दिया था. हालांकि इमरजेंसी हालातों में इससे राहत दी गई है.
उधर रूस ने अमेरिकी इरादों को दुनिया के लिए खतरनाक करार दिया है. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि अमेरिका और इजरायल नहीं चाहते हैं कि ईरान युद्ध खत्म हो. वो ईरान को अपने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते बनने देना नहीं चाहता. भले ही डोनाल्ड ट्रंप रेजीम चेंज की बात कर रहे हैं, लेकिन अमेरिका का असल मकसद ईरान के तेल और गैस पर कंट्रोल लेना है.
ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा यह युद्ध अपने पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर चुका है. दोनों तरफ से लगातार वायु हमले किये जा रहे हैं. आज फिर अमेरिका ने ईरान के इस्फहान शहर में मौजूद एक बड़े हथियार डिपो पर हमला किया है. उसने 2000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल कर पूरे डिपो को नष्ट कर दिया.
ये भी पढ़ें- 60 साल पुराना कानून होगा खत्म! 1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी सैलरी और टैक्स की दुनिया, जानें क्या होंगे 4 बड़े बदलाव?
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस डिपो में ईरान ने भारी मात्रा में हथियार और अन्य सैन्य सामग्री रखी थी. इस डिपो पर हुए हमले के बाद वहां रखे हथियारों में भयंकर विस्फोट होने लगे. जिससे पूरा इलाका आग और राख से थर्रा गया.
-भारत एक्सप्रेस
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…
पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…
India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…
BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…
मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…