फोटो-IANS
Kazakhstan: कजाकिस्तान के अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) से मुलाकात की है. दोनों का हाथ मिलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल दोनों देशों के विदेश मत्रियों की इस मुलाकात को इस वजह से भी अहम बताया जा रहा है क्योंकि पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के कारण दोनों देशों के बीच चार साल से संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे.
इस मौके पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने SCO शिखर सम्मेलन 2024 के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय बैठक की. तो वहीं इस मुलाकात को लेकर एस जयशंकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है, “आज सुबह अस्ताना में सीपीसी पोलित ब्यूरो सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात हुई. सीमावर्ती क्षेत्रों में शेष मुद्दों के शीघ्र समाधान पर चर्चा की. इस उद्देश्य के लिए राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से प्रयासों को दोगुना करने पर सहमति व्यक्त की गई. एलएसी का सम्मान करना और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति सुनिश्चित करना आवश्यक है. तीन आपसी संबंध – आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हित – हमारे द्विपक्षीय संबंधों का मार्गदर्शन करेंगे.”
कजाकिस्तान के अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हिस्सा लिया है.
बता दें कि पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के कारण दोनों देशों के बीच चार साल से संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे. इसके मद्देनजर दोनों नेताओं के बीच इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. 5 मई 2020 को पूर्वी लद्दाख में गतिरोध शुरू होने के बाद से व्यापार को छोड़कर भारत-चीनी संबंध काफी खराब हो गए थे. गलवान के पास पैंगोंग त्सो (झील) क्षेत्र में दोनों सेनाओं में हिंसक झड़पें हुई थीं.
भारत का प्रतिनिधित्व करने तथा विभिन्न द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेने के लिए SCO समिट में जयशंकर पहुंचे हुए हैं. उन्होंने बेलारूस के अपने समकक्ष मैक्सिम रेजेनकोव और ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री सिराजुद्दीन मुहरिद्दीन से मुलाकात की. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मिलकर हमेशा खुशी होती है. दुनिया की स्थिति के संबंध में उनकी अंतर्दृष्टि की सराहना करता हूं. वैश्विक मुद्दों और उनके व्यापक निहितार्थों पर चर्चा की.’ जयशंकर ने ये भी कहा है कि उन्होंने UNSC में सुधार, सितंबर में होने वाले शिखर सम्मेलन की तैयारियों तथा सार्थक भारत-संयुक्त राष्ट्र साझेदारी की भविष्य की संभावनाओं के बारे में बात की.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…