आस्था

सावन से पहले शिवजी को प्रसन्न करने के लिए खास संयोग, आज रात कर लें ये काम

Ashadha Masik Shivratri 2024: इस साल सावन का पवित्र महीना 22 जुलाई से शुरू होने वाला है. यह महीना भोलोनाथ को प्रसन्न करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. करते हैं कि सावन के महीने में भगवान शिव धरती पर निवास करते हैं, इसलिए इस दौरान उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इसके अलावा मासिक शिवरात्रि भी शिवजी की कृपा पाने के लिए खास मानी गई है. पंचांग के अनुसार, आज (4 जुलाई 2024) आषाढ़ कृष्ण चतुर्दशी है. ऐसे में आज मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जा रहा है. आइए जानते हैं कि मासिक शिवरात्रि पर आज रात किन कार्यों को करने से शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होगी.

सावन से पहले मासिक शिवरात्रि का खास संयोग

पंचांग के अनुसार, आज मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जा रहा है. वैदिक पंचांग के मुताबिक, चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 4 जुलाई को सुबह 5 बजकर 54 मिनट से हो गई है. वहीं, इस तिथि की समाप्ति 5 जुलाई को सुबह 4 बजकर 57 मिनट पर होगी. शास्त्रों के अनुसार, शिवरात्रि निशिता काल में मनाई जाती है. ऐसे में आज शाम प्रदोष काल के दौरान शिवजी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी.

मासिक शिवरात्रि पर क्या करें?

चूंकि मासिक शिवरात्रि के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है. ऐसे में आज प्रदोष काल में भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होगा. प्रदोष काल में शिव-पार्वती की पूजा करने से तमाम मनोकामनाएं पूरी होती हैं. ऐसे में प्रदोष काल के दौरान भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें. इसके साथ ही शिवजी को बेलपत्र और धतूरा अर्पित करें. गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करना अत्यंत लाभकारी माना गया है. इसलिए अगर ऐसा संभव हो पाए तो जरूर करें. भगवान शिव की पूजा करने के बाद माता पार्वती की पूजा करें. मंत्रों का जाप करने के साथ ही व्रत कथा का पाठ करें.

यह भी पढ़ें: चातुर्मास शुरू होने से पहले कर लें ये काम, नहीं तो होगा पछतावा

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago