Kash Patel FBI Director: अमेरिका में काश पटेल को आधिकारिक रूप से फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) का 9वां निदेशक नियुक्त किया गया है. पटेल ने ट्विटर पर अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप और अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी का उनके अटूट विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद… अमेरिकी जनता एक पारदर्शी, जवाबदेह और न्याय के लिए प्रतिबद्ध FBI की हकदार है. हमारी न्याय प्रणाली के राजनीतिकरण ने जनता का विश्वास खो दिया है—लेकिन वह अब खत्म होगा. मेरा मिशन स्पष्ट है: अच्छे अधिकारियों को स्वतंत्र रूप से काम करने देना और FBI में जनता का भरोसा फिर से कायम करना. जो भी अमेरिकियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे हम दुनिया के हर कोने में खोजकर पकड़ेंगे.”
पटेल की नियुक्ति को लेकर अमेरिका में तीखी राजनीतिक बहस भी छिड़ी हुई है. डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने उनकी स्वतंत्रता पर सवाल उठाए हैं और उनकी पृष्ठभूमि को लेकर चिंता जताई है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं ने उन्हें FBI सुधारने के लिए सही व्यक्ति बताया है. सीनेट में हुई पुष्टि सुनवाई के दौरान डेमोक्रेट नेताओं ने पटेल से उनके पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के साथ घनिष्ठ संबंधों और उनके बयानों को लेकर तीखे सवाल किए. कई डेमोक्रेट सीनेटरों ने आरोप लगाया कि पटेल FBI को राजनीतिक प्रतिशोध का हथियार बना सकते हैं
पटेल, जो पहले ट्रंप प्रशासन में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम पदों पर रह चुके हैं, FBI को राजनीति से दूर रखते हुए इसे पुनर्गठित करने की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अपराधियों को पकड़ने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने पर केंद्रित रहेगा
उनकी नियुक्ति को लेकर अमेरिका में गहरी राजनीतिक विभाजन देखने को मिल रहा है. जहां ट्रंप समर्थक इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं, वहीं डेमोक्रेट्स इसे FBI की स्वतंत्रता के लिए खतरा मान रहे हैं. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि काश पटेल FBI में किस तरह के बदलाव लाते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…
Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…
UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…
Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…