Ayushman Bharat Yojana: केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना अब दिल्ली में भी शुरू होने जा रही है. हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई. इससे दिल्ली के लोगों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को 10 लाख रुपये तक का हेल्थ कवरेज मिलेगा. इसमें 5 लाख रुपये का खर्च दिल्ली सरकार और 5 लाख रुपये का खर्च केंद्र सरकार उठाएगी. योजना के तहत आयुष्मान कार्ड धारक दिल्ली के सरकारी और केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध किसी भी निजी अस्पताल में इलाज करा सकेंगे.
इस योजना का लाभ 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा. यदि कोई पहले से किसी अन्य सरकारी योजना से कवर है, तो भी उसे 5 लाख रुपये तक की सुविधा दी जाएगी. जिनके पास पहले से स्वास्थ्य बीमा है, वे भी इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का वार्षिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
सरकार ने इस योजना में परिवार के सदस्यों की संख्या पर कोई सीमा तय नहीं की है. यानी, एक ही परिवार के सभी पात्र सदस्य अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं. दिल्ली सरकार के इस फैसले से लाखों जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी.
-भारत एक्सप्रेस
UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…
Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…
पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…
ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी…
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ करने का…