Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

एक चींटी की कीमत ₹21,000! केन्या से क्वीन गार्डन चींटियों की तस्करी करते पकड़ा गया चीनी नागरिक

Kenya Ant Smuggling Case: एक चीनी व्यक्ति को केन्या की चींटियों को देश से बाहर ले जाते समय पकड़ा गया. अदालत ने उसे सजा सुनाते हुए जुर्माना भी किया है. इनकी गिनती दुनिया की सबसे मंहगी चींटियों में होती है. इनको क्वीन गार्डन के नाम से पहचाना जाता है.

Kenya Ant Smuggling Case

Kenya Ant Smuggling Case

Kenya Ant Smuggling Case: आपने गोल्ड से लेकर जंगली जानवरों तक की तस्करी के बारे में सुनी होगी. तस्करी का यह अवैध धंधा दुनिया की सरकारों की नाक में दम कर रखा है. अब इस लिस्ट में चींटियां भी शामिल हो गई हैं. ऐसा ही एक मामला केन्या से सामने आया है. जहां एक चीनी व्यक्ति को केन्या की चींटियों को देश से बाहर ले जाते समय पकड़ा गया. अदालत ने उसे सजा सुनाते हुए जुर्माना भी किया है.

ये कोई आम चींटियां नहीं है, इनकी गिनती दुनिया की सबसे मंहगी चींटियों में होती है. इनको क्वीन गार्डन के नाम से पहचाना जाता है. सिर्फ एक क्वीन गार्डन चींटी की कीमत ही 21 हजार रुपये से ज्यादा है. इन चींटियों की यूरोप और चीन के बाजारों में काफी डिमांड है. लोग इन्हें शौक के लिए खरीदते हैं.

चीन ले जाने के फिराक में था आरोपी

इन्हीं क्वीन गार्डन चींटियों को झांग केकुन नाम का एक चीनी नागरिक केन्या से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहा था. उसे नौरोबी एयरपोर्ट के अधिकारियों ने पकड़ा था. वह अपने सूटकेस में 2000 से ज्यादा चींटियों को रख रखा था और उन्हें चीन ले जाने की फिराक में था.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक उसपर नौरोबी की अदालत ने 10 लाख केन्याई शिलिंग (7.2 लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया है. कोर्ट ने उसे 1 साल जेल की सजा भी सुनाई है.

लोग सैकड़ों डॉलर में खरीद रहे एक चींटी

चीनी नागरिक पर केन्या में वन्य जीवों के अवैध कारोबार का भी आरोप लगा था. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक केन्या के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इन क्वीन चींटियों की यूरोप और चीन में लगातार मांग बढ़ रही है. लोग एक चींटी के लिए 20 हजार रुपये तक देने को तैयार हैं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में ‘अननोन गनमैन’ का खौफ: लश्कर के सह-संस्थापक को गोलियों से भूना; ‘धुरंधर’ स्टाइल में हुआ भारत के एक और दुश्मन का शिकार

जज ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि हाल के दिनों में केन्या की क्वीन गार्डन चींटियों की तस्करी बढ़ी है. इससे पर्यावरण पर बहुत ही खराब असर पड़ रहा है. कोर्ट ने आदेश दिया कि इस चीनी नागरिक की सजा पूरी होते ही इसे चीन वापस भेज दिया जाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital