खालीस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (फोटो ट्विटर)
Khalistani Terrorist Pannun: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन समारोह होने जा रहा है. इसे लेकर न केवल देश में बल्कि, विदेशों में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी बीच खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू एक बार फिर सुर्खियों में है. आतंकी पन्नू ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उसने देश के मुसलमानों को भड़काते हुए मुसलमानों से राम मंदिर कार्यक्रम का विरोध करने को कहा है. एक वीडियो में खालिस्तानी आतंकी पन्नू यह कहते हुए दिख रहा है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमृतसर से अयोध्या तक एयरपोर्ट को बंद कर दिया जाएगा. खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू हमेशा ही भारत विरोधी बयानों के लिए जाना जाता है.
खालिस्तानी आतंकी का मुसलमानों को भड़काने का प्रयास
खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने अपने एक नए वीडियो में मुसलमानों को भड़काते हुए कहा, मुसलमानों अब समय आ गया है कि तुम भारत में ऊर्दूस्तान बनाओ. 22 जनवरी का दिन मुसलमानों के खिलाफ मोदी का ऑपरेशन ब्लूस्टार है. जानकारी दे दें कि ऑपरेशन ब्लूस्टार अमृतसर में खालिस्तानी आतंकवादियों की आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाया गया था. इसी ऑपरेशन में बड़ा खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले मारा गया था.
इससे पहले भी दे चुका है भड़काऊ बयान
जी20 शिखर सम्मेलन आयोजन के दौरान भी उसने मुसलमानों को भड़काने की कोशिश की थी. खालिस्तानी आतंकी ने घाटी के मुसलमानों से कहा था कि कश्मीर घाटी को छोड़कर दिल्ली की ओर आए और शुक्रवार की नमाज के बाद प्रगति मैदान की ओर मार्च करें. खालिस्तानी आतंकी ने एक ऑडियो के जरिए मुसलमानों को भड़काने की कोशिश की थी.
इसे भी पढ़ें: भूटान में आर्थिक संकट के बीच संसदीय चुनाव के लिए शुरू हुए मतदान, मात्र इतने सांसद बनाते हैं सरकार
वहीं खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने बीते दिसंबर में ही भारत पर हमले की धमकी दी थी. एक वीडियो जारी करते हुए उसने यह बड़ी धमकी दी थी. संसद भवन पर हमले की धमकी देते हुए पन्नू वीडियो में कह रहा है कि मेरी हत्या की साजिश नाकाम हुई. मैं 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमला करके उसका जवाब दूंगा. 13 दिसंबर या उससे पहले भारत की संसद की बुनियाद हिला दी जाएगी.
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…