Akshra Singh अक्षरा सिंह
Ayodhya Ram Mandir: इस वक्त हर कोई 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है. इस दिन अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जाएगा. ऐसे में चारों तरफ खुशियों का माहौल देखने को मिल रहा है. वहीं समारोह से पहले भोजपुरी सुपरस्टार सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अयोध्यापति श्री राम को लेकर एक भजन गया है, जो अयोध्या में बने दिव्य राम मंदिर के शुभारंभ के पहले रिलीज किया गया है. ‘राम सबके हैं’ गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है.
अक्षरा सिंह ने अपने ‘राम सबके हैं’ गाने को ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है. इस गाने के जरिए बताया है कि भगवान राम सभी के हैं. गाने को दर्शकों से खूब सराहना भी मिल रही है. राम मंदिर उद्घाटन से अक्षरा ने यह गीत राम भक्तों को समर्पित किया है और उन्होंने इस गाने में भगवान राम की अलौकिक महिमा का बखान अपने संगीत के जरिए किया है. इस गाने अक्षरा की मधुर आवाज दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. गाने में अविनाश झा घुंघरू की भी आवाज लोगों को काफी पसंद आ रही है.
इस गाने के बारे में अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर भी जानकारी शेयर की है. उन्होंने लिखा है कि हाथ में मुक्ति नयन गंगाजल, चरण में चारों धाम, प्रभु श्री राम सबके हैं. उन्होंने एक दूसरे पोस्ट में लिखा है कि भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर हम न सिर्फ एक भजन ला रहे हैं बल्कि करोड़ों भारत वर्ष के लोगों की भावना को लेकर आ रहे हैं. उम्मीद है यह सबों को पसंद आएगी. अक्षरा सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम है और उनकी आस्था करोड़ों लोगों में है और उनके आगमन के हर्ष से पूरा भारतवर्ष पुलकित है. ऐसे में मेरा यह गीत उनके चरणों में समर्पित है.
वहीं इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए बॉलीवुड के कई सितारों को न्योता भेजा गया है. ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ और टीवी जगत के सेलेब्स भी इस ग्रैंड इवेंट में शामिल होने जा रहे हैं. बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में लगभग 7000 मेहमानों इस शुभ अवसर में शामिल होंगे.
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…
शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…
PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…