मकर संक्रांति पर बनाएं तिल के टेस्टी लड्डू, जानें खास रेसिपी

Makar Sankranti 2024: इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाने वाला है. यह त्योहार सर्दियों का खास त्योहार माना जाता है और इसकी सबसे खास बात यह है कि इस दिन के मौके पर हम घर पर अच्छी-अच्छी चीजें भी बनाते हैं. मकर संक्रांति के मौके पर कुछ ऐसी चीजें भी बनाई जाती हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है. इन्हीं हेल्दी और स्वादिष्ट चीजों में से एक है तिल के लड्डू. आपने सर्दियों में तिल खाने के फायदों के बारे में जरूर सुना होगा.

लेकिन, बहुत ही कम लोग जानते हैं कि सर्दियों के दिनों में तिल से बने लड्डू खाने से भी बहुत फायदे मिल सकते हैं. मकर संक्रांति के मौके पर आप तिल के लड्डू बना सकते हैं, जिसे बनाना आसान और खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी मानी जाती है. चलिए जानते हैं मकर संक्रांति में क्या है तिल के लड्डू बनाने का सही तरीका और इसके फायदों के बारे में.

तिल के लड्डू बनाने की खास रेसिपी

1 कप साफ तिल
1/2 कप टुकड़ों में कटा हुआ गुड़
2 चम्मच घी
1/4 चम्मच इलायची पाउडर
1/4 कप मूंगफली
2 बड़े चम्मच काजू

तिल के लड्डू बनाने का सही तरीका

तिल का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आप तिल को अच्छी तरह से साफ कर लें. उसके बाद कड़ाही को हल्के आंच पर तिल को लगातार चलाते रहे जब तक की वो हल्का ब्राउन नहीं हो जाता. इसके बाद भुने हुए तिल को प्लेट में निकालकर ठंड़ा होने के लिए रख दें फिर भुने तिल से आधे तिल को निकाल कर हल्का सा कूट लें. अब कड़ाही में 1 चम्मच घी को गरम कर लें और उसमें गुड़ डालकर हल्के आंच पर गुड़ को पिघला दें.

ये भी पढ़ें:Tea Making दिन की शुरुआत होती है चाय से तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

उसके बाद गुड़ के पिघलते ही आंच को बंद कर दें फिर गुड़ जैसे ही ठंडा हो जाए तो उसमें कुटे हुए तिल को अच्छी तरह से मिला लें. इसमें काजू, बादाम और इलाइची पाउडर को मिला दें फिर इसे कड़ाही से एक प्लेट में निकालकर हल्का ठंडा होने पर अपने हाथ पर घी लगाएं. अब प्लेट से थोड़ा सा मिश्रण लगभग एक टेबल स्पून उठाकर गोल लड्डू बनाना शुरू कर दें. आपका टेस्टी तिल का लड्डू बनकर तैयार हैं.

तिल के लड्डू खाने के फायदे

सर्दियों के मौसम में ऐसी डाइट रखना बेहद जरूरी है जो आपके शरीर को गर्म रखे. सर्दियों में ठंडी चीजें आपको बीमार कर सकती है ऐसे में आप अपने शरीर को गर्म रखने के लिए तील के लड्डू का सेवन करें ये आपके शरीर के अंदर गर्मी पैदा करते हैं. सर्दियों में रोजाना एक तिल का लड्डू जरूर खाना चाहिए.

इम्यूनिटी बढ़ाए

गुड़ और तिल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर को मजबूत बनाते है. ऐसे में रोजाना एक तिल के लड्डू खाने से आपका शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनी रहती है और अन्य कई बीमारियों का खतरा होने से भी बचाता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago