Khawaja Asif statement against US: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने नेशनल असेंबली में अमेरिका को लेकर बेहद तीखा और विवादित बयान दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका (US) ने अपने हित पूरे होने के बाद पाकिस्तान को “टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया.” उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान की राजनीति और अंतरराष्ट्रीय हलकों में हलचल तेज हो गई है.
नेशनल असेंबली में बोलते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका का हर मोर्चे पर साथ दिया. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने अमेरिका को अपने पोर्ट, एयरस्पेस और अन्य सामरिक सुविधाएं उपलब्ध कराईं, जिनका इस्तेमाल अमेरिकी सेना ने किया. लेकिन जब अमेरिका का मकसद पूरा हो गया, तो उसने पाकिस्तान की अनदेखी कर दी.
आसिफ ने यह भी स्वीकार किया कि पाकिस्तान ने सोवियत संघ के खिलाफ युद्ध और 2001 के बाद अमेरिका के नेतृत्व वाले आतंकवाद विरोधी अभियानों में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि यह “धार्मिक जिहाद” नहीं था, बल्कि राजनीतिक लाभ और वैश्विक ताकतों का समर्थन हासिल करने की रणनीति थी. रक्षा मंत्री ने यह भी माना कि 2001 के बाद अमेरिका के साथ दोबारा जुड़ना पाकिस्तान की “बहुत बड़ी गलती” थी, जिसका देश को भारी नुकसान उठाना पड़ा.
ख्वाजा आसिफ के इस बयान को पाकिस्तान की विदेश नीति पर एक तरह का आत्ममंथन भी माना जा रहा है. उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका के साथ नजदीकियों ने पाकिस्तान को आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा के मोर्चे पर गंभीर चुनौतियों में धकेल दिया.
ये भी पढ़ें: क्लासरूम में खून की होली! शूटर समेत 10 की मौत, 25 घायल; कनाडा में हाईअलर्ट
उनके बयान से यह साफ है कि पाकिस्तान की सत्ता में बैठे नेता अब अमेरिका के साथ अपने पुराने रिश्तों की समीक्षा कर रहे हैं. हालांकि, इस पर अमेरिका की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयान दोनों देशों के रिश्तों में नए सिरे से बहस को जन्म दे सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…