दुनिया

Pakistan: कंगाली दिखाने पर बिफरा Pakistan, भारतीय कार्यक्रम प्रसारित कर रहे केबल ऑपरेटरों पर की कार्रवाई

Pakistan: पाकिस्तान में केबल ऑपरेटरों को भारतीय कार्यक्रम दिखाए जाने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर निगरानी रखने वाली पाकिस्तानी संस्था ने अब देश में टीवी चैनलों (Pakistan TV Channels) पर भारतीय सामग्री दिखाने वाले केबल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में इनपर निगरानी रखने वाली संस्था पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (PEMRA) ने चार केबल संचालकों पर भारतीय सामग्री का प्रसारण करने पर छापेमारी की है.

छापेमारी में जब्त किए गए अवैध उपकरण

प्राधिकरण की तरफ से जारी किये गए बयान में कहा गया है कि चार केबल संचालकों- शारजाह केबल नेटवर्क, न्यू सैटेलाइट कम्युनिकेशन, कराची केबल सर्विसेज और स्टार डिजिटल केबल नेटवर्क पर इसे लेकर छापेमारी की गई. इस छापेमारी के दौरान नियामक संस्था ने केबल संचालकों के पास से अवैध उपकरण जब्त किए और नियमों का उल्लंघन करने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया.

2016 में लगा था भारतीय कार्यक्रमों को दिखाने पर प्रतिबंध

साल 2016 में पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण ने स्थानीय टेलीविजन और एफएम रेडियो चैनलों पर भारतीय सामग्री को प्रसारित करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बाद अगले ही साल 2017 में लाहौर उच्च न्यायालय ने स्थानीय टेलीविजन और एफएम रेडियो चैनलों पर लगे इस प्रतिबंध को हटा दिया.

इसका कारण यह था कि पाकिस्तान सरकार को इस संबंध में कोई आपत्ति नहीं थी. वहीं साल 2018 में पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने लाहौर उच्च न्यायालय के इस आदेश को पलटते हुए देश में एक बार फिर से टीवी चैनलों पर भारतीय सामग्री के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया था.

इसे भी पढ़ें: Pakistan Crisis: IMF का मुंह ताक रहा कंगाली के मुहाने पर खड़ा पाकिस्तान, चीन ने खींचे हाथ तो अमेरिका ने भी दिया झटका!

पाकिस्तान के आर्थिक हालात बदतर

पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक मुश्किलों के दौर से गुजर रहा है. खाने पीने की चीजों के अलावा गैस के आसमान छूते दामों को इन दिनों भारतीय चैनलों पर दिखाया जा रहा है. नकदी संकट से बदहाल पाकिस्तान से रोज ऐसी खबरें आ रही हैं, जो बताती हैं कि आम जन जीवन में मंहगाई को लेकर हाहाकार मचा हुआ है और आम जनता को दो जून की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.

Rohit Rai

Recent Posts

भूख हड़ताल या जेल की मांग? सचिन बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…

16 seconds ago

अयोध्या तक पैदल क्यों निकल पड़े दिग्विजय? यात्रा के बहाने सियासी संदेश या सनातन का संवाद?

Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…

30 minutes ago

शेयर बाजार में खुशियां 40 मिनट ही टिकीं! फिर ऐसा पलटा खेल कि निवेशकों के डूब गए 8.78 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…

40 minutes ago

सीएमआरएल रिश्वत मामला: पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, FIR पर 7 दिन की रोक

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी वीणा और दामाद…

41 minutes ago

गाजीपुर में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने शैलेन्द्र कुमार राय को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…

1 hour ago