दुनिया

Mahatma Gandhi: लंदन में महात्मा गांधी की मूर्ती के साथ की गई तोड़फोड़, भारतीय उच्चायोग ने जताया गहरा दुख

Mahatma Gandhi:लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा में तोड़फोड़ के बाद भारतीय उच्चायोग ने लंदन हाईकमीशन से इस मामले की जांच की मांग की. 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस से पहले ब्रिटेन में सोमवार को यह घटना हुई. भारतीय उच्चायोग ने आक्रोश जताते हुए इसे शर्मनाक कृत्य बताया. इसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई.

पोस्ट में क्या लिखा

भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भारत उच्चायोग लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ हुई इस शर्मनाक तोड़फोड़ पर गहरा दुख व्यक्त करता है और इसकी कड़ी निंदा करता है. यह सिर्फ तोड़फोड़ नहीं है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस से तीन दिन पहले अहिंसा के विचार और महात्मा गांधी की विरासत पर एक हिंसक हमला है.”

पोस्ट में आगे कहा गया कि लंदन हाई कमीशन ने तत्काल कार्रवाई के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है. हमारी टीम पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद है और प्रतिमा को उसके मूल स्वरूप में पुनर्स्थापित करने के लिए अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है.

इसे भी पढ़ें- गाजा में शांति की उम्मीद, ट्रंप के प्रस्ताव को मुस्लिम देशों का समर्थन

अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

संयुक्त राष्ट्र ने गांधी जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है. ऐसे में हर साल यहां गांधी जयंती पर महात्मा गांधी की प्रतिमा को पुष्प अर्पित किए जाते हैं. पुष्प अर्पित करने के अलावा महात्मा गांधी की पसंद के गीत और भजन भी गाए जाते हैं. ऐसे में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ चिंता का विषय है.

इंडिया लीग की मदद से 1968 में कांस्य की बनी इस प्रतिमा को स्थापित किया गया था. यह प्रतिमा महात्मा गांधी के पुराने दिनों की याद दिलाता है, जब वह लंदन के कॉलेज में पढ़ा करते थे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

कौन थे आचार्य जेबी कृपलानी, जिन्होंने नेहरू के खिलाफ लाया था पहला अविश्वास प्रस्ताव?

आचार्य जीवतराम भगवानदास कृपलानी को इतिहास में 'द मैन हू कुड हैव बीन पीएम' कहा…

31 minutes ago

अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, राज्य सरकार से पूछे तीखे सवाल

कलकत्ता हाई कोर्ट ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा Z+ से घटाकर X श्रेणी…

46 minutes ago

जहरीली हवा के खिलाफ सड़कों पर उतरे NSUI कार्यकर्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने सरकार को घेरा

Delhi Air Pollution: दिल्ली में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता और बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ NSUI…

1 hour ago

दीपावली पर मुस्तैद रही यूपी-112: तीन दिनों में 2 लाख से ज्यादा जरूरतमंदों तक पहुंची मदद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दीपावली के तीन दिनों में यूपी-112 ने 2,05,738 जरूरतमंद…

1 hour ago

‘मोदी से मेरी अच्छी बनती है…’ सैम पित्रोदा ने PM को बताया दयालु इंसान, बोले- मेरे गुजराती मित्र हैं

Sam Pitroda on PM Modi: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ…

2 hours ago