देश

Karur Stampede:करूर भगदड़ की जांच के लिए BJP-एनडीए प्रतिनिधिमंडल रवाना, Hema Malini के नेतृत्व में रिपोर्ट होगी तैयार

Karur Stampede:तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा गठित किया गया एनडीए प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली से करूर के लिए रवाना हो गया है. यह प्रतिनिधिमंडल करूर भगदड़ की परिस्थितियों की जांच करेगा और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर भाजपा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा सांसद हेमा मालिनी कर रही हैं. इसके अलावा भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, तेजस्वी सूर्या, अपराजिता सारंगी, रेखा शर्मा, बृजलाल, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे और तेलुगु देशम पार्टी सांसद पुट्टा महेश कुमार प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हैं.

जेपी नड्डा ने सौंपी जिम्मेदारी

डेलिगेशन मंगलवार की सुबह नई दिल्ली से तमिलनाडु के करूर के लिए रवाना हुआ. डेलिगेशन के सदस्यों ने कहा कि जेपी नड्डा ने हम लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है. हम लोग वहां जा रहे हैं, स्थिति का जायजा लेंगे और इसके साथ ही मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे और जानने की कोशिश करेंगे कि वहां पर भगदड़ कैसे हुई और वर्तमान स्थिति कैसी है. हम लोग उसकी एक संयुक्त रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपेंगे.

इसे भी पढ़ें- Bihar News: आज जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट, SIR प्रक्रिया के बाद तस्वीर साफ

भगदड़ के स्थल का लेगा दौरा

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आठ सांसदों वाला एक एनडीए प्रतिनिधिमंडल गठित किया है. यह प्रतिनिधिमंडल टीवीके पार्टी की रैली के दौरान हुई दुखद भगदड़ के स्थल का दौरा करेगा, मारे गए लोगों के परिवारों से मिलेगा और घटना के पीछे के कारणों को समझने की कोशिश करेगा. वहां पहुंचकर हम घटनास्थल का दौरा करेंगे और शोक संतप्त परिवारों से मिलेंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि त्रासदी के पीछे क्या कारण थे. हम स्थानीय अधिकारियों से भी चर्चा करेंगे. फिर एक संयुक्त रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपेंगे.”

प्रभावित लोगों से करेंगी मुलाकात

भाजपा सांसद हेमा मालिनी (जो इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं) ने कहा कि वह पता लगाएंगी कि क्या हुआ और प्रभावित लोगों से भी मुलाकात करेंगी. बता दें कि करूर भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई और 110 लोग घायल हो गए, जिसमें से 51 लोगों की रिकवरी हो चुकी है. बाकी घायलों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

39 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

56 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

10 hours ago