वीडियो ग्रैब-सोशल मीडिया
Malaysia Helicopter Crash: मंगलवार की सुबह यानी आज मलेशिया में एक दर्दनाक घटना होने से हड़कंप मच गया. यहां नौसेना के दो हेलीकॉप्टर आपस में भिड़ कर दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त ये हेलीकॉप्टर रॉयल मलेशियन नेवी के एक समारोह की तैयारी के लिए अभ्यास कर रहे थे. इसी दौरान दोनों हवा में ही आपस में टकरा गए और फिर तेज गति से जमीन पर गिर पड़े. हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों हेलीकॉप्टर में कम से कम 10 क्रू मेम्बर सवार थे और सभी की मौत हो गई है. हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक साथ कई हेलिकॉप्टरों ने हवा में उड़ान भरी और इसी बीच दो हेलिकॉप्टर एक-दूसरे से भिड़ गए.
खबरों के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक हेलीकॉप्टर का रोटर (पंखा) दूसरे हेलीकॉप्टर से टकरा गया और दोनों ही स्टेडियम के ग्राउंड में गिर गए. इससे ग्राउंड में हड़कंप मच गया. वीडियो बना रहे लोग सहम गए. इसके बाद तुरंत ही घटनास्थल पर राहत कार्य लेकर कर्मी पहुंचे. इस दौरान सभी 10 क्रू मेम्बर की मौत हो चुकी थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना को लेकर मलेशियाई नौसेना ने एक बयान जारी किया है और बताया है कि मंगलवार को रॉयल मलेशियाई नौसेना परेड की रिहर्सल के दौरान दो हेलीकॉप्टर हवा में टकरा गए. घटना लुमुत नौसैन्य बेस पर सुबह करीब 9.30 बजे हुई. इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई. नौसेना के अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय हेलीकॉप्टर में 10 चालक दल के सदस्य मौजूद थे. चॉपर मंगलवार सुबह 9.32 बजे (0132 GMT) पश्चिमी राज्य पेराक के लुमुट नौसैनिक अड्डे पर आपस में टकरा गए. दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर अभ्यास कर रहे थे.
ये भी पढ़ें-अमेरिका में बजा भारत का डंका, NASA की इस चुनौती पर खरे उतरे 2 भारतीय छात्र; मिला सम्मान
-भारत एक्सप्रेस
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…