Best Foods For Eyes
Best Foods For Eyes: जब आंखें कमजोर होती हैं तो दुनिया फीकी लगने लगती है. उम्र बढ़ने के साथ आंखों की रोशनी में भी गिरावट होने लगती है, जो बहुत ही कष्टकारी हो सकती है. समस्या यह है कि भागदौड़ भरी जिंदगी और लाइफस्टाइल के कारण युवाओं की आंखें भी कमजोर हो गई हैं.
मोबाइल और लैपटॉप के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से आंखों पर दबाव बढ़ता जा रहा है. आंखों से पानी आना, नजर कमजोर होना और चश्मा पहनने जैसी परेशानियां हो सकती हैं. लोग आंखों के दबाव को कम करने के लिए आई ड्रॉप का उपयोग भी करते हैं.
ऐसे में अगर आप डाइट में इन 4 फूड्स को शामिल करते हैं तो आपको इन आई ड्रॉप का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा. आइए हम आपको बताते हैं आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे कौन-से फूड्स होते हैं.
गाजर में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में विटामिन-ए की पूर्ति करता है. यह पोशाक तत्व आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना गया है. यह आंखों की रोशनी को बेहतर करता है और रतौंधी जैसी बीमारी से बचाता है.
पालक ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे कैरोटीनॉयड से भरपूर होता है, यह एक एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं. इसके अलावा ये आखों को ऑक्सीडेंटिव तनाव से भी बचाता है.
कीवी में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार होता है, जिससे आप कई बिमारियों से बच सकते हैं. इस फल में मौजूद गुण आंखों में कोलेजन उत्पादन में बढ़ावा देता है, जिससे आप स्वस्थ रहते हैं.
यह भी पढ़ें : रोका सेरेमनी में दिखना है सबसे खूबसूरत तो अपनाएं ये 4 ट्रेंडी लुक, हर कोई करेगा तारीफ
पपीता में बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद विटामिन ई एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है, जो कोशिकाओं को ऑक्सीडेंटिव तनाव से बचाता है. वहीं बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है.
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…