दुनिया

Malaysia landslide: मलेशिया में भूस्खलन से भारी तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हुई, 12 अभी भी लापता

Malaysia landslide: मलेशिया के सेलांगोर में भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है और यहां अभी तक इस भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है, जबकि 12 अन्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, उप प्रधान मंत्री अहमद जाहिद हमीदी ने कहा कि लपता लोगों की खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है और एजेंसियां पीड़ितों की तलाश कर रही हैं. इसके लिए मशीनरी और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

क्षेत्र का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि इस त्रासदी में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. अहमद जाहिद ने कहा कि आने वाले दिनों में विशेष रूप से पूर्वी तट पर भारी बारिश की उम्मीद के साथ ढलानों और पहाड़ियों पर पानी की तेज धाराएं बहेंगी, जिससे आगे भूस्खलन हो सकता है, ऐसे सभी शिविर स्थलों को खाली करने की सलाह दी जा सकती है.

इससे पहले गृह मंत्री सैफुद्दीन नसिशन ने कहा था कि 15 सरकारी एजेंसियों के कर्मी जीवित बचे लोगों को निकालने के लिए काम कर रहे हैं. सैफुद्दीन ने यह भी कहा कि पुलिस को एहतियात के तौर पर अगली सूचना तक क्षेत्र में सभी शिविर स्थलों और मनोरंजक स्थलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है. यह जानकारी एक मलेशियाई अधिकारी ने दी.

वित्तीय सहायता की घोषणा

इस बीच पीएम अनवर इब्राहिम ने शुक्रवार शाम हादसे वाली जगह का दौरा करने के बाद पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की. पीड़ितों के इलाज के बारे में स्वास्थ्य मंत्री जालिहा मुस्तफा ने कहा कि एक गर्भवती महिला सहित सात पीड़ितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. टूरिस्ट लियोंग जिम मेंग ने कहा कि उसने विस्फोट सुना और ऐसा महसूस हुआ कि उनके कैंपसाइट पर जमीन नीचे खिसक गई.

ये भी पढ़ें: UNSC में लताड़ से बौखलाया पाक, बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी पर की अपमानजनक टिप्पणी

रात को हुआ भूस्खलन

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, जब घटना रात के 2 बजे हुई तब सभी लोग सो रहे थे. उस समय बहुत अंधेरा था. अधिकारियों द्वारा जारी फुटेज में पहाड़ी ढलान से लगभग 100 फीट नीचे कैंपसाइट की ओर कीचड़ का एक बड़ा ढेर देखा जा सकता है. प्राकृतिक संसाधन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री निक नाजमी निक अहमद ने कहा कि क्षेत्र का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों को साइट पर भेजा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

4 minutes ago

‘एक साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास…’ अमित शाह ने पीएम मोदी के शासन के गिनाए 25 साल

Gurugram News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा…

5 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य के बाद वृंदावन में एक और कांड, गुरुकुल में जहरीली गैस से 4 छात्रों की तड़पकर मौत

वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित संस्कृत गुरुकुल में पानी के गहरे टैंक की सफाई के…

11 minutes ago

नायडू ने पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक, बोले- अगले 20 साल तय करेंगे भारत की जगह

Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…

19 minutes ago

ट्रेन खड़ी रही और प्लेटफॉर्म पर चहलकदमी करती रहीं भैंसें! भोपाल से आया चौंकाने वाला दृश्य, देखें VIDEO

Bhopal News: भोपाल के हाई-टेक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो भैंसें घूमती…

19 minutes ago

‘आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात कर रही, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी चर्चा’, पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…

33 minutes ago