आस्था

Sunday Astro Tips: रविवार के दिन इन 6 कामों को करने से बचें, हो सकता है बड़ा नुकसान

Sunday Astro Tips: रविवार का दिन सूर्य देव से संबंधित है. माना जाता है कि रविवार और मंगलवार के दिन नकारात्मक शक्तियों की सक्रियता काफी बढ़ जाती है. नजर, जादू, टोना और टोटका के लिए भी इन दो दिनों में बच के रहने की सलाह दी जाती है.

इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी रविवार के दिन कछ उपाय ऐसे हैं, जिन्हें करने से लाभ मिलता है. वहीं इस दिन कुछ कामों को करने की मनाही भी है. आइए जानते हैं कि वे कौन से काम हैं, जिन्हें रविवार के दिन करने से बचना चाहिए.

रविवार के दिन बचें इन कामों को करने से

1- अक्सर यह देखा जाता है कि लोग रविवार के दिन छुट्टी होने के कारण घर की साफ-सफाई करते हैं. ऐसे में घर से निकलने वाले कबाड़ का निस्तारण भी इसी दिन किया जाता है. अगर आप इस दिन तांबा या उससे बना कोई भी सामान बेचने जा रहे हैं तो ऐसा नहीं करना चाहिए.

2- इस दिन काला, नीला या कत्थई रंग के कपड़े भी पहनने से बचना चाहिए. माना जाता है कि काला रंग शनिदेव से संबंधित है. ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव और शनिदेव में बिल्कुल भी नहीं बनती. इसलिए रविवार के दिन इस रंग वाले कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: Astro Tips: कपड़ों से भी जुड़े हैं किस्मत के तार, नए कपड़े खरीदने और पहनने से पहले इन बातों को जान लें

3- हिंदू मान्यताओं के अनुसार रविवार के दिन सूर्य अस्त होने के बाद नमक खाने से भी परहेज करना चाहिए.

4- रविवार के दिन किसी भी तरह के खाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए. खासतौर से रात के समय तो सुनसान इलाकों में जहां पुरानी इमारतें रहीं हों, वहां तो बिल्कुल भी नहीं जाना चाहिए.

5- रविवार के दिन अगर आप सैर-सपाटे की योजना बना रहे हैं तो पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करने से बचना चाहिए. अगर किसी जरूरी काम से इस दिशा में जाना भी पड़े तो घी या पान खाकर पहले पांच कदम पीछे की तरफ चलते हुए वहां से पूर्व दिशा की तरफ जाएं. उसके बाद ही पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा शुरु करें.

6- रविवार के दिन किसी भी अनजान व्यक्ति के हाथों से दिया गया मीठा खाद्य पदार्थ खाने से बचें.

Rohit Rai

Recent Posts

‘इतिहास आपके साथ…’, अगरकर की विदाई पर गंभीर की एक लाइन ने खींचा ध्यान

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…

8 minutes ago

‘आपातकाल में लोकतंत्र बचाया, अब राष्ट्र निर्माण जारी’: पटना में बीजेपी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में बोले सम्राट चौधरी

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…

14 minutes ago

पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर यूएन चीफ ने दिया बड़ा झटका! कश्मीरी राग अलाप रहे पत्रकार की हुई बोलती बंद

Guterres Pakistan Visit: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की पाकिस्तान यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर और UNSC…

23 minutes ago

8 महीने, 30 DNA टेस्ट… फिर भी खाली हाथ CBI; पटना NEET छात्रा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…

36 minutes ago

राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख कौन देगा? सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…

38 minutes ago

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

49 minutes ago