दुनिया

‘भारत के प्रदर्शनों के पीछे जॉर्ज सोरोस का हाथ’ राहुल गांधी और अभिजीत दीपके पर अमेरिकी सिंगर का तीखा हमला

Mary Millben On Pm Modi: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने भारत में चल रहे प्रदर्शनों की फंडिंग को लेकर अरबपति कारोबारी जॉर्ज सोरोस का नाम लिया है. उन्होंने यह बात एक वीडियो संदेश में कही, जिसे उन्होंने भारत के युवाओं को संबोधित करते हुए जारी किया. इस दौरान उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके की भी आलोचना की.

मिलबेन ने कहा कि उनसे बार-बार यह सवाल पूछा जा रहा था कि भारत में हो रहे प्रदर्शनों के पीछे फंडिंग कौन कर रहा है. इसके जवाब में उन्होंने कहा,

वही व्यक्ति या वही समूह, जो दुनिया भर में ऐसे कई प्रदर्शनों को फंड करता है, खासकर तब जब किसी देश में कोई रूढ़िवादी (कंजर्वेटिव) नेता सत्ता में हो. उसका नाम जॉर्ज सोरोस है. उनके नेटवर्क से जुड़े लोग दुनिया के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शनों और अशांति को फंड करते रहे हैं.

उन्होंने कहा कि यह कोई छिपी हुई बात नहीं है. मिलबेन ने दावा किया कि अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर खुद कहा था कि उन्हें जॉर्ज सोरोस से आर्थिक मदद मिलती है. हालांकि, उन्होंने अपने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया.

यह बयान उनके बुधवार को किए गए ‘एक्‍स’ पोस्ट से आगे का कदम माना जा रहा है. उस पोस्ट में उन्होंने कहा था कि सीजेपी को अमेरिका के कुछ चुनिंदा दानदाताओं से फंडिंग मिल रही है, लेकिन तब उन्होंने किसी व्यक्ति या संस्था का नाम नहीं लिया था.

राहुल गांधी और दीपके पर साधा निशाना

दीपके को सीधे संबोधित करते हुए मिलबेन ने कहा,

दीपके, मैं आपसे सीधे बात कर रही हूं. आपके पास लोगों को जोड़ने और अपनी बात रखने की क्षमता है. अगर आप इस प्रतिभा का इस्तेमाल सकारात्मक कामों के लिए करें, तो भारत में एक प्रभावशाली ताकत बन सकते हैं.

उन्होंने दीपके को सलाह दी कि वे प्रधानमंत्री और देश के नेतृत्व से मिलकर अपने विचार रचनात्मक तरीके से रखें. जब यह विरोध-प्रदर्शन का दौर खत्म हो जाएगा, तब लोग आपको याद नहीं रखेंगे.

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी जिक्र किया और कहा कि राहुल गांधी और दीपके ऐसा नेतृत्व नहीं दिखाते, जो सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहता हो. उनके अनुसार राहुल गांधी और दीपके देश में एकता लाने के बजाय विरोध-प्रदर्शनों को आगे बढ़ा रहे हैं. वे किसी तरह का ठोस समाधान भी नहीं दे रहे हैं.

ये प्रदर्शन ठोस मुद्दों पर नहीं- मिलबेन

मिलबेन ने कहा कि भारत में चल रहे ये प्रदर्शन उन्हें ठोस मुद्दों पर आधारित नहीं लगते. उन्होंने इन प्रदर्शनों की तुलना अमेरिका में हुए ‘एंटीफा’, ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ और कुछ ऐतिहासिक स्मारकों को हटाने के खिलाफ हुए आंदोलनों से की.

इसके विपरीत उन्होंने मार्टिन लूथर किंग जूनियर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन चलाया, जिससे अमेरिका में नागरिक अधिकार कानून और मतदान अधिकार कानून जैसे बड़े बदलाव आए.

मिलबेन ने कहा कि मार्टिन लूथर किंग जूनियर कभी भी अराजकता, हिंसा या भ्रम फैलाने वाले आंदोलन का नेतृत्व नहीं करना चाहते थे. उन्हें साफ पता था कि अमेरिका में क्या बदलाव चाहिए और उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध किया.

मिलबेन ने की पीएम मोदी की प्रशंसा

प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए मिलबेन ने उन्हें दुनिया के सबसे बेहतर नेताओं में से एक बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष, प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष और लगातार तीन बार मिली जीत उनके नेतृत्व पर जनता के भरोसे को दिखाती है.

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हुआ पाकिस्तान? जानिए हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट का कड़वा सच

चुनाव में धांधली के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, “यह चुनावी धोखाधड़ी नहीं है. यह उस नेता पर लोगों के भरोसे की ताकत है.” मिलबेन ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाया नहीं जाएगा और प्रधानमंत्री मोदी भी कहीं नहीं जा रहे हैं. अगर कुछ होगा तो पीएम मोदी 2029 में फिर से चुने जाएंगे. उन्होंने दावा किया कि मौजूदा विपक्षी आंदोलन ज्यादा समय तक नहीं चलेगा.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

4 minutes ago

नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचर्स के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल; महंगी बाइक समेत 2.19 लाख रुपये बरामद

Police Encounter Chain Snatchers: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और…

14 minutes ago

Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने किया कड़ा विरोध

Supreme Court: दिल्ली दंगे की बड़ी साजिश के आरोपी अतहर खान की जमानत याचिका पर…

24 minutes ago

100 साल की उम्र में भी कोर्ट में डटे हैं पी. बी. मेनन, वकालत के जुनून ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

केरल के पलक्कड़ में रहने वाले पी. बी. मेनन (पूर्ण नाम: पी. बालासुब्रमण्यन मेनन) का…

30 minutes ago

Mahesh Joshi Bail: जल जीवन मिशन घोटाले के आरोपी महेश जोशी को SC से सशर्त जमानत, HC का फैसला पलटा

Mahesh Joshi bail Supreme Court: पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

32 minutes ago

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

47 minutes ago