पाकिस्तान में भीषण आतंकी हमला (सांकेतिक तस्वीर).
Terrorist Attack in Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के लोउर कुर्रम इलाके में यात्री वाहनों के काफिले पर हुई गोलीबारी में कम से कम 38 लोग मारे गए. अहमदी शमा के स्टेशन हाउस ऑफिसर कलीम शाह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं और 11 लोग घायल हुए हैं. केपी में पिछले दो दिनों में यह दूसरा बड़ा आतंकी हमला है.
डॉन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी यही जानकारी दी. नकवी ने कहा, “पिछला सप्ताह मुश्किल और परेशान करने वाला रहा है, अब कुर्रम में 38 लोग शहीद हुए हैं. हम हर दिन एक नई घटना देखते हैं. हम केपी अधिकारियों, केपी पुलिस महानिरीक्षक और मुख्यमंत्री के साथ लगातार संपर्क में हैं. उन्हें मदद की ज़रूरत है.”
आंतरिक मंत्री ने कहा, “केपी हमारे प्रांतों में से एक हैं, हमारे देश का हिस्सा हैं और हम इसे पीछे नहीं छोड़ेंगे. हम हर मुमकिन मदद करेंगे.”
घटना का ब्यौरा देते हुए केपी सरकार के प्रवक्ता बैरिस्टर डॉ. सैफ ने बताया कि पहले पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया और फिर दोनों तरफ से यात्रियों के काफिले को निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा, ‘काफिले में करीब 200 वाहन थे.’
डॉ. सैफ ने कहा कि सूचना मिलने पर जिला प्रशासन, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि घटना की जांच जारी है.
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने घटना की कड़ी निंदा की और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के मीडिया सेल की ओर से एक्स पर की गई एक पोस्ट में उनके हवाले से कहा गया, “निर्दोष यात्रियों पर हमला करना कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य है.” उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाना चाहिए.
केपी के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने हमले की निंदा की. उन्होंने मुख्य सचिव, प्रांतीय कानून मंत्री और क्षेत्र के एमएनए और एमपीए के एक प्रतिनिधिमंडल को तत्काल कुर्रम का दौरा करने और वहां की स्थितियों का व्यक्तिगत रूप से आकलन करने और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.यह घटना बलूचिस्तान और केपी में आतंकवादी हमलों की संख्या में तेज बढ़ोतरी के बीच हुई है.
रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा 2022 में सरकार के साथ एक नाजुक संघर्ष विराम समझौते को तोड़ने और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने का ऐलान करने के बाद हमले बढ़ गए.
मंगलवार (19 नवंबर) को खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में एक बड़े हमले में 12 जवानों की मौत हो गई जबकि छह आतंकवादी मारे गए. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक बन्नू के माली खेल इलाके में एक चौकी को निशाना बनाकर यह हमला किया गया.
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि मंगलवार को, ‘आतंकियों ने बन्नू जिले के मालीखेल क्षेत्र में एक संयुक्त चेक पोस्ट पर हमला करने का प्रयास किया.’ आईएसपीआर, पाकिस्तानी सशस्त्र बलों की मीडिया और पब्लिक रिलेशन विंग है.
आईएसपीआर ने कहा कि हमले को प्रभावी ढंग से नाकाम कर दिया गया, लेकिन एक आत्मघाती विस्फोट के कारण चेकपोस्ट की दीवार और आस-पास का बुनियादी ढांचा ढह गया. इसके परिणामस्वरूप 10 सैनिक और फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के दो जवान शहीद हो गए. आईएसपीआर ने कहा, “इसके बाद हुई गोलीबारी में छह आतंकियों को जहन्नुम भेजा गया.”
-भारत एक्सप्रेस
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने और शेयर बाजार…
Liquor Shop Salesman Murder Case: फतेहपुर के दुर्गई गांव में 50 हजार रुपये के उधार…
Anant Singh Expelled From JDU: बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार…
Pakistan LPG Crisis: पाकिस्तान और ईरान के बीच प्रमुख सीमा क्रॉसिंग बंद होने के बाद…
MODI GOVT VB-G RAM JI SCHEME RURAL REVOLUTION: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047'…
मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में नया मोड़ आया है. हिंदू महासभा की नेता मीरा…