पासपोर्ट (सांकेतिक तस्वीर).
World Most Expensive Passport: दुनिया भर में, पासपोर्ट सबसे महत्वपूर्ण यात्रा दस्तावेज माना है जो आपको दुनिया भर में घूमने में मदद करता है. ज्यादातर सरकारें पासपोर्ट जारी करती हैं और लोग शुल्क देकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. पासपोर्ट की कीमत आमतौर पर इस बात पर निर्भर करती है कि आप कहां रहते हैं. इसके अलावा यह यह देशों के बीच काफी अलग-अलग हो सकता है. कम्पेयर द मार्केट रिपोर्ट द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2024 में पासपोर्ट की लागत 1500 रुपये से लेकर 19,000 रुपये तक हो सकता है. आइए, अब जानते हैं कि दुनिया में सबसे सस्ता पासपोर्ट किस देश का है और इसकी कीमत क्या है.
दुनिया में संयुक्त अरब अमीरात ही एकमात्र ऐसा देश है जहां का पासपोर्ट सबसे सस्ता है. यूएई का पासपोर्ट बनवाने में सिर्फ 1,400 रुपये का खर्च आता है. आपको बता दें कि 10 साल की वैधता वाले भारतीय पासपोर्ट की कीमत 1,524.95 रुपये है. भारतीय पासपोर्ट अप्रैल, 2024 तक दुनिया भर में दूसरा सबसे सस्ता पार्सपोर्ट रहा. इसके अलावा हंगरी और स्पेन जैसे कुछ यूरोपीय देशों के साथ-साथ केन्या और दक्षिण अफ्रीका जैसे अफ्रीकी देशों के पासपोर्ट भी दुनिया में सबसे सस्ते हैं.
Top-5 महंगे पासपोर्ट
Top-5 सस्ते पासपोर्ट
पासपोर्ट सूची में, भारतीय पासपोर्ट का मूल्य ‘प्रति वर्ष लागत’ के हिसाब से सबसे अधिक है. जबकि, 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों के लिए स्पेन का पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों में से एक है. यह पासपोर्ट दुनिया के 194 देशों में वीजा मुक्त है.
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय पासपोर्ट को हेनले पावरफुल पासपोर्ट इंडेक्स 2024 में भी 82वां स्थान दिया गया है, जिससे इसके धारक को बिना वीजा के 58 देशों की यात्रा करने की सुविधा मिलेगी.
दिलचस्प बात ये है कि मेक्सिको का पासपोर्ट दुनिया में सबसे महंगा है. 10 साल की वैधता के लिए इस पासपोर्ट की कीमत लगभग 19,481.75 रुपये है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के 10 साल के पासपोर्ट की कीमत 19,041 रुपये और संयुक्त राज्य अमेरिका के 10 साल के पासपोर्ट की कीमत 13,868 रुपये है.
-भारत एक्सप्रेस
Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…
Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…
Kal ka Mausam: IMD ने 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा…
Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…