दुनिया

Meta AI को हिंदी समेत 7 नई भाषाओं में कर सकेंगे इस्तेमाल, ये नए टूल्स से अब ज्यादा क्रिएटिव और स्मार्ट हो गया

दिग्गज टेक कंपनी मेटा ने आज घोषणा की कि उसका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) असिस्टेंट मेटा एआई अब हिंदी समेत 7 नई भाषाओं में उपलब्ध है. कंपनी के बयान में कहा गया कि असिस्टेंट मेटा एआई अब ज्यादा क्रिएटिव और स्मार्ट है.

कंपनी ने बताया कि हिंदी और हिंदी-रोमन लिपि के अलावा, मेटा एआई अब फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, पुर्तगाली और स्पेनिश जैसी अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध है. यूजर्स इन नई भाषाओं में व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और फेसबुक पर मेटा एआई के साथ बातचीत कर सकते हैं. कंपनी जल्द ही और भी भाषाएं जोड़ेगी.

कंपनी ने नये क्रिएटिव टूल पेश किए

मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व वाली कंपनी ने नये क्रिएटिव टूल भी पेश किए हैं. जिससे यूजर्स को अपने विचारों और कल्पना को इमेजेस में बदलने में मदद करना आसान हो गया है. इसके अलावा, पहली बार इसे लैटिन अमेरिका के सात नए देशों में जोड़ा गया है.

मेटा एआई अब 22 देशों में उपलब्ध

कंपनी ने कहा, “हम अपने ऐप्स और डिवाइसों में असिस्टेंट मेटा एआई तक पहुंच का विस्तार कर रहे हैं और आपको जवाब, विचार और प्रेरणा देने में मदद करने के लिए नए फीचर्स पेश कर रहे हैं. मेटा एआई अब 22 देशों में उपलब्ध है, जिनमें सबसे नया अर्जेंटीना, चिली, कोलंबिया, इक्वाडोर, मैक्सिको, पेरू और कैमरून में उपलब्ध है.”

कंपनी ने कहा, “ल्लामा 405बी की बेहतर तर्क क्षमता मेटा एआई के लिए आपके अधिक पेचीदा सवालों को समझना और उनका जवाब देना संभव बनाती है, विशेष रूप से गणित और कोडिंग के विषयों पर भी.”

गलतियों को सुधारने के सुझाव दे सकता है

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल आपको गणित के होमवर्क में मदद कर सकता है. कोड लिखने में तेजी लाने में मदद कर सकता है और गलतियों को सुधारने के सुझाव दे सकता है. जटिल तकनीकी और वैज्ञानिक अवधारणाओं को विशेषज्ञ निर्देश के साथ सीखने में मदद कर सकता है.

प्रेरणा और मार्गदर्शन में भी कर रहा मदद

कंपनी ने बताया कि मेटा एआई अगले महीने से अमेरिका और कनाडा में मेटा क्वेस्ट पर एक्सपेरिमेंटल मोड में ‘रे-बैन मेटा स्मार्ट ग्लासेस’ पर भी उपलब्ध होगा. एआई असिस्टेंट वर्तमान में यूजर्स को कार्यों से निपटने और सवालों के जवाब देने से लेकर प्रेरणा और मार्गदर्शन करने में मदद कर रहा है. इसके आने वाले दिनों में ‘इमेजिन मी’ फीचर के साथ, अमेरिका में बीटा वर्जन में जारी किया जाना है. यूजर्स खुद को एक सुपरहीरो, एक रॉकस्टार या एक पेशेवर एथलीट के रूप में देख सकते हैं.

यह फीचर्स किसी फोटो या ‘कल्पना कीजिए कि मैं सर्फिंग कर रहा हूं’ या ‘कल्पना कीजिए कि मैं समुद्र तट पर छुट्टियां मना रहा हूं’ जैसे संकेत के आधार पर फोटो बना सकता है.

एडिट करें बटन लॉन्च करने वाली है कंपनी

एआई असिस्टेंट में नई क्रिएटिव एडिटिंग क्षमताएं जोड़ी गई हैं. अब यूजर्स आसानी से ऑब्जेक्ट जोड़ या हटा सकते हैं, उन्हें बदल सकते हैं और एडिट कर सकते हैं. कंपनी अगले महीने एआई के साथ एडिट करें बटन लॉन्च करने वाली है, जिसका उपयोग फोटो को और बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

5 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

5 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

7 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

7 hours ago