मनोरंजन

Himesh Reshammiya ने अपनी नई फिल्म का किया ऐलान, जानें कब होगी रिलीज?

Himesh Reshammiya Film: सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर और एक्टर हिमेश रेशमिया इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है. उन्होंने बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है. वह उन सितारों में से एक हैं, जिन्होंने सिंगिंग के अलावा एक्टिंग में भी अपना जलवा बिखेरा. उन्होंने बीते दिन 23 जुलाई को अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया और इसके साथ ही हिमेश ने देर रात नई फिल्म की घोषणा भी की.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म (Himesh Reshammiya Film)

आपको बता दें कि हिमेश रेशमिया ने अपनी नई फिल्म ‘जानम तेरी कसम’ लेकर आ रहे है. सिंगर ने फिल्म के ऐलान के साथ-साथ इसका एक पोस्टर और सॉन्ग टीजर भी जारी किया. इसके अलावा, फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया. यह फिल्म 2025 में दशहरे के मौके पर रिलीज होगी. वहीं हिमेश ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. ‘जानम तेरी कसम’ एक दर्दभरी प्रेम कहानी है. राव और सप्रू फिल्म्स के सहयोग से हिमेश रेशमिया मेलोडीज द्वारा निर्मित यह फिल्म दशहरा 2025 पर रिलीज होगी.

हिमेश रेशमिया ने की ये अपील

इस फिल्म को राधिका राव और विनय सप्रू डायरेक्ट करेंगे. फिल्म का टाइटल ट्रैक शेयर करते हुए हिमेश ने इंस्टा पर एक और पोस्ट शेयर किया और इस पर रील्स बनाने की अपील की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जिस दर्द में आराम है… इश्क उसी का नाम है… ‘जानम तेरी कसम’ के टाइटल ट्रैक पर अपनी खुद की रील बनाएं.

हिमेश रेशमिया का करियर (Himesh Reshammiya Film)

करियर की बात करें तो हिमेश रेशमिया ने म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर 1998 में ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में संगीत दिया, जिसमें ‘हेलो ब्रदर’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’, ‘बंधन’ और ‘तेरे नाम’ शामिल हैं. ‘झलक दिखला जा’, ‘आशिक बनाया आपने’, ‘आप की कशिश’, ‘नाम है तेरा तेरा’ जैसे कई हिट गानों के जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई.

यह भी पढ़ें : Manoj Kumar ने जब एक लड़की के कहने पर छोड़ दी थी सिगरेट, एक्टर ने कई सुपरहिट फिल्मों में किया काम

हिमेश ने एक्टिंग में भी किस्मत आजमाई. उन्होंने साल 2007 में फिल्म ‘आप का सुरूर’ से बॉलीवुड में एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसके बाद वह फिल्म ‘कर्ज’ में नजर आए. उन्होंने रेडियो, ‘कजरारे’, ‘दमादम’, ‘द एक्सपॉज’, ‘तेरा सुरूर’, ‘खिलाड़ी 786 और ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ जैसी फिल्मों में काम किया.

Uma Sharma

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

5 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

5 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

8 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

8 hours ago