मेटा ने लॉन्च किया थ्रेड्स
बहुराष्ट्रीय कंपनी मेटा ने सोशल मीडिया मंच ट्विटर को टक्कर देने के लिए नया ऐप ‘थ्रेड्स’ जारी किया है. यह नया ऐप ट्विटर को सीधी चुनौती देगा. ‘थ्रेड्स’ मेटा के तस्वीर साझा करने वाले ऐप इंस्टाग्राम का ‘टेक्स्ट’साझा करने वाला संस्करण है. कंपनी के अनुसार, यह ऐप ताजा जानकारी और विचारों को आदान-प्रदान का एक मंच है.
यह ऐप बुधवार आधी रात के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और जापान सहित 100 से अधिक देशों में ऐपल और गूगल के एंड्रॉइड ऐप स्टोर पर उपलब्ध हो गया. ऐप के उपलब्ध होते ही शेफ गॉर्डन रामसे, पॉप स्टार शकीरा और मार्क हॉयल जैसी कई बड़ी हस्तियों ने इस पर अपने खाते बनाए. इस पर किसी ‘थ्रेड’ (यानी पोस्ट को) को लाइक, रिपोस्ट, रिप्लाई और कोट करने का विकल्प मौजूद है. ये सभी विकल्प ट्विटर पर भी मौजूद हैं.
कंपनी ने कहा, हमारा मकसद थ्रेड्स के जरिए एक मंच प्रदान करना है, जो टेक्स्ट और संवाद पर अधिक केंद्रित हो, जैसे की इंस्टाग्राम पर तस्वीर तथा वीडियो पर ध्यान केंद्रित किया गया है. इस नए ऐप में एक पोस्ट करने के लिए अक्षरों (कैरेक्टर) की सीमा 500 तय की गई है, जबकि ट्विटर पर यह 280 है. इसमें लिंक, तस्वीर और पांच मिनट तक तक लंबा वीडियो साझा किया जा सकता है. मेटा ने उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित मंच प्रदान करने के उपायों पर जोर दिया है. इसमें इंस्टाग्राम के सामुदायिक दिशा-निर्देशों को लागू किया गया है. उपयोगकर्ता यह नियंत्रित कर सकते हैं कि उनके ‘थ्रेड्स’ पर कौन जवाब दे सकता है.
हालांकि, मेटा के इस नए ऐप को लेकर सुरक्षा संबंधी सवाल खड़े हो रहे हैं. ‘ऐप स्टोर’ पर उपलब्ध इसकी डेटा गोपनीयता संबंधी जानकारी के अनुसार, ‘थ्रेड्स’ स्वास्थ्य, वित्तीय, संपर्क, ब्राउजिंग और खोज (सर्च), स्थान (आपकी लोकेशन), खरीदारी और संवेदनशील जानकारी सहित व्यक्तिगत जानकारी की एक विस्तृत श्रृंखला एकत्र कर सकता है. ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने ऐप स्टोर पर थ्रेड्स से जुड़ी जानकारी की एक तस्वीर (स्क्रीनशॉट) साझा करते हुए ट्वीट किया, आपके सभी थ्रेड्स हमारे हैं. मस्क ने इस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, हां.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…