सीएम ने दशरथ रावत के पांव पखारे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम आवास पर दशरथ रावत से मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने दशरथ रावत के पैर पखारे और फिर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. सीएम ने दशरथ रावत को एक मूर्ति भी भेंट की. इसके अलावा कुछ अन्य सामान भी दिए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.
दरअसल, बीते दिनों दशरथ रावत पर कथित बीजेपी कार्यकर्ता ने शराब के नशे में पेशाब किया था. पेशाब करने वाले शख्स का नाम प्रवेश शर्मा है और स्थानीय विधायक का प्रतिनिधि बताया गया था. युवक पर पेशाब करने का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे. सीएम ने कहा था कि आरोपी पर ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो मिसाल बनेगी.
सीएम के निर्देशानुसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रवेश शर्मा को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया. वहीं आरोपी पर एनएसए भी लगाया जाएगा. प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी का मकान बुलडोजर से गिरा दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…