दुनिया

न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मैक्सिकन Navy का जहाज, हादसे में चालक दल के दो सदस्यों की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल

न्यूयॉर्क में उत्सव मनाने जा रहा मैक्सिकन नौसेना का एक विशाल जहाज (Mexican ship) शनिवार शाम (स्थानीय समयानुसार) को ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए.

Mexican ship हादसे में दो की मौत

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कथित तौर पर यह मैक्सिकन जहाज (Mexican ship) सेना का कुआउथेमोक था. इसमें 277 लोग सवार थे. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 घायल हैं, 4 की हालत गंभीर है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो से पता चलता है कि जहाज (Mexican ship) का 147 फुट लंबा ऊपरी हिस्सा पुल के नीचे से सुरक्षित रूप से नहीं गुजर सकता था. ट्रैफिक ज्यादा था, इस वजह से हादसा हुआ. टक्कर जोरदार नहीं थी, नहीं तो कई और लोगों की जान जा सकती थी. हालांकि घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल था. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने प्रेस कांफ्रेंस करके इस घटना की पुष्टि की. अधिकारियों ने मरने वाले दो चालक दल के सदस्यों के नाम जारी नहीं किए हैं. अग्निशमन अधिकारियों ने मोटर चालकों को चेतावनी दी कि वे ब्रुकलिन में न्यू डॉक स्ट्रीट और वॉटर स्ट्रीट के नजदीक ट्रैफिक जाम से जूझ सकते हैं.

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप का दावा: भारत 100% अमेरिकी टैरिफ हटाने को तैयार, व्यापार समझौता जल्द होने की उम्मीद

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट डालते हुए लोगों को इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए चेताया भी है. पोस्ट में बताया गया है, “भारी यातायात और महत्वपूर्ण आपातकालीन दल की मौजूदगी के कारण ब्रुकलिन ब्रिज के आसपास के क्षेत्रों का रुख करने से बचना चाहिए.” अमेरिकी मीडिया के मुताबिक इस सूचना के बाद ब्रुकलिन ब्रिज की सभी लेन दोनों दिशाओं में बंद कर दी गई थीं, बाद में इसे जनता के लिए फिर से खोल दिया गया.

जिस पुल से मैक्सिकन जहाज (Mexican ship) टकराया है उसका नाम ‘सस्पेंशन ब्रिज’ है. इसे अमेरिका के मशहूर पर्यटन स्थलों में गिना जाता है. ब्रुकलिन और मैनहट्टन नदी पर यह पुल 1883 में बना था. रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज को अमेरिका के 250वें जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए जुलाई 2026 में न्यूयॉर्क लौटना था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

6 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

6 hours ago