दुनिया

इंटरनेट पर आया ‘मेलोडी मोमेंट’ का तूफान, पीएम मोदी-मेलोनी के वीडियो ने कुछ ही घंटों में बटोरे 112 मिलियन व्यूज

Narendra Modi Melody Video: इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की. इस छोटे लेकिन दिलचस्प पल का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में रिकॉर्ड व्यूज हासिल कर लिए.

खबर लिखे जाने तक पीएम मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को 112 मिलियन यानी 11.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका था. वीडियो ने कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड कायम कर दिया.

दरअसल, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती को सोशल मीडिया पर अक्सर ‘मेलोडी’ नाम से जोड़ा जाता है. यह नाम दोनों नेताओं के सरनेम को मिलाकर बनाया गया है. इसी वजह से जब पीएम मोदी ने मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया, तो लोगों ने इसे एक स्मार्ट जेस्चर के रूप में देखा.

सोशल मीडिया पर मेलोनी ने शेयर किया वीडियो

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो में पीएम मोदी उन्हें मेलोडी टॉफी देते नजर आए. मेलोनी ने मुस्कुराते हुए कहा, “वेरी वेरी गुड टॉफी.” इसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया.

मेलोडी भारत की सबसे लोकप्रिय टॉफियों में से एक मानी जाती है. इसे पारले प्रोडक्ट्स बनाती है. यह टॉफी अपने खास डबल फ्लेवर के लिए जानी जाती है, जिसमें बाहर से सॉफ्ट कैरेमल और अंदर से रिच चॉकलेट फिलिंग होती है.

साल 1983 में लॉन्च हुआ था मेलोडी

पारले ने मेलोडी टॉफी को साल 1983 में लॉन्च किया था. उस दौर में बाजार में कैडबरी एक्लेयर्स का दबदबा था, लेकिन मेलोडी ने अपनी अलग पहचान बना ली. इसकी मिठास और यूनिक स्वाद के साथ-साथ इसका विज्ञापन भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ.

आज भी लोग उसका मशहूर डायलॉग नहीं भूले हैं. “मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?” और जवाब आता था- “मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ.”

ये भी पढ़ें- मेलोनी को पसंद आई टॉफी और भारत में हो गई आउट ऑफ स्टॉक! ऑनलाइन स्टोर्स पर खत्म हुआ ‘Melody’ का स्टॉक

करीब चार दशक बाद भी मेलोडी टॉफी बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद बनी हुई है और अब पीएम मोदी और मेलोनी की इस मुलाकात ने इसे एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

1 hour ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

3 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

3 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

3 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

4 hours ago