दुनिया

म्यांमार सीमा पर उग्रवाद का होगा खात्मा, पीएम मोदी के सामने म्यांमार के राष्ट्रपति ह्लाइंग ने दिया भरोसा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई. जिसमें पीएम मोदी ने म्यांमार में सक्रिय भारत विरोधी विद्रोही गुटों का मुद्दा उठाया. जिसपर राष्ट्रपति ह्लाइंग ने पीएम मोदी को भरोसा दिलाया कि उनके देश की जमीन भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होगी.

इस मुलाकात के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने पत्रकारों को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने बताया कि म्यांमार के राष्ट्रपति ने भारत की चिंताओं को खत्म करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई. उन्होंने नई दिल्ली को भरोसा दिलाया कि भारत विरोधी समूहों को म्यांमार में रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाया जाएगा.

विदेश सचिव मिस्री ने कहा,

म्यांमार में हमारी सीमाओं के पास भारतीय विद्रोही समूहों की गतिविधियों का बहुत जरूरी सवाल है और यह कुछ ऐसा है, जिसे प्रधानमंत्री ने फिर से राष्ट्रपति के सामने उठाया और राष्ट्रपति ने एक बार फिर अपना भरोसा दोहराया कि म्यांमार इन चिंताओं को लेकर संवेदनशील है और यह सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी काम करेगा कि इनके खिलाफ कार्रवाई हो और ये भारत की सुरक्षा के लिए खतरे का कारण न बनें.

सेना और जातीय हथियारबंद समूहों के बीच पिस रहा म्यांमार

म्यांमार की अंदरूनी स्थिरता पर सवालों का जवाब देते हुए मिस्री ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में सेना और जातीय हथियारबंद सूमह के बीच चल रही दुश्मनी पर जोर दिया. साथ ही म्यांमार के अधिकारियों द्वारा अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स के बीच बातचीत को बढ़ावा देने की कोशिशों पर जोर दिया ताकि एक बड़ी राष्ट्रीय सहमति बन सके.

उन्होंने कहा कि आंतरिक सुरक्षा का दूसरा पहलू साफ तौर पर म्यांमार सरकार की सभी जातीय हथियारबंद संगठनों और समूहों को शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश है. यह असल में यह देखने की कोशिश है कि म्यांमार में मौजूदा शासन का ढांचा या सरकार का सिस्टम कैसा है, उसमें किस तरह के बदलावों की जरूरत हो सकती है ताकि कुछ ऐसा बनाया जा सके जिसके आसपास व्यापक राष्ट्रीय सहमति हो और फिर उसी आधार पर आगे बढ़ा जा सके.

ये भी पढ़ें- TMC में बड़ी बगावत के बाद अब खुद ‘दीदी’ ने चलाया चाबुक! दो विधायकों को पार्टी से निकाला, मची महा-खलबली

देश के लिए जरूरी है म्यांमार

म्यांमार में शांति और स्थिरता के लिए बड़े क्षेत्रीय महत्व पर जोर देते हुए, मिस्री ने कहा कि देश में हो रहे विकास का असर न सिर्फ भारत की सुरक्षा और कनेक्टिविटी के हितों पर पड़ता है, बल्कि आसियान की एकजुटता पर भी पड़ता है, जिसका म्यांमार एक अहम सदस्य है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

घरवालों को खाने में नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती, सदमे से चाचा ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवती परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर अपने प्रेमी…

4 hours ago

आयरलैंड में छठ महापर्व की अनूठी छटा: नास में BJAI के पांचवें आयोजन में उमड़े 450 से अधिक लोग

आयरलैंड के काउंटी किलडेयर स्थित नास रेसकोर्स में बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ आयरलैंड (BJAI) द्वारा…

5 hours ago

177 करोड़ के टॉरेस ज्वेलरी घोटाले का आरोपी पहुंचा भारत, रोमानिया से प्रत्यर्पित हुआ यूक्रेनी नागरिक; ED करेगी पूछताछ

177 करोड़ रुपये के टॉरेस ज्वेलरी निवेश घोटाले के वांटेड यूक्रेनी आरोपी ओलेक्जेंडर जापिचेंको को…

5 hours ago

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बोले- आज दुनिया को शांति, स्थिरता और भरोसे की सबसे ज्यादा जरूरत

मनीला में 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने…

6 hours ago

मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने क्वाड को बताया भारत की भरोसेमंद साझेदारी

मनीला में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड को भारत की…

6 hours ago

न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राउत-वागले को नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और निखिल वागले के हलफनामे से असंतुष्टि…

7 hours ago