दुनिया

पुराने दिग्गज बनाम नई राजनीति: नेपाल में तीन-तरफा है महासंग्राम, कौन होगा किंग?

Nepal Election 2026: नेपाल में आज आम चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. 2025 के उस हिंसक युवा विद्रोह के बाद यह पहला देशव्यापी चुनाव है, जिसने सत्ता की चूलें हिला दी थीं. लगभग 3 करोड़ की आबादी वाले इस देश में आज सुबह 7 बजे से ही पोलिंग स्टेशनों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं. सुरक्षा के ऐसे कड़े इंतजाम हैं कि सड़कों पर सेना पेट्रोलिंग कर रही है और आसमान से एरियल सर्विलांस के जरिए नजर रखी जा रही है.

275 सीटों वाली संसद का गणित (Nepal Voting Today)

नेपाल की 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा के लिए मुख्य मुकाबला है. इसमें चयन की दोहरी व्यवस्था लागू है. 165 सीटों पर सीधी वोटिंग होती है. इन सीटों पर मतदाता सीधे अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चुन रहे हैं. 110 सीटें समानुपातिक प्रणाली में चुनी जाती हैं. ये सीटें राजनीतिक पार्टियों को उनके कुल वोट शेयर के आधार पर आवंटित की जाएंगी.

तीन-तरफा मुकाबला

इस बार का चुनाव पारंपरिक पार्टियों और नई लहर के बीच का संघर्ष है. मुख्य दावेदारों में तीन बड़े चेहरे शामिल हैं. हालांकि, केपी शर्मा ओली की पार्टी भी रेस में है, लेकिन 2025 की बगावत के बाद उन्हें कड़ी चुनौती मिल रही है.

  1. बालेंद्र (बालेन) शाह: रैपर से नेता बने काठमांडू के पूर्व मेयर और ‘नेशनल इंडिपेंडेंट पार्टी’ के मुखिया. बालेन शाह 2025 के युवा विद्रोह के सबसे बड़े पोस्टर बॉय हैं और ‘जेन-जी’ वोटरों के बीच उनकी लोकप्रियता चरम पर है.
  2. पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’: तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके माओवादी नेता, जो अपनी पुरानी कम्युनिस्ट विरासत के साथ मैदान में हैं.
  3. नेपाली कांग्रेस (गगन थापा): देश की सबसे पुरानी पार्टी, जिसके युवा चेहरे गगन थापा भारत के साथ मजबूत रिश्तों की वकालत कर रहे हैं.

‘जेन-जी’ क्रांति का असर (Gen-Z Voters Nepal)

नेपाल की कुल 3 करोड़ आबादी में से 1.89 करोड़ लोग वोट डालने के पात्र हैं. इस चुनाव की सबसे बड़ी ताकत वे 10 लाख युवा वोटर हैं, जो पहली बार मतदान कर रहे हैं. ये वही युवा हैं जिन्होंने पिछले साल बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और गरीबी के खिलाफ सड़कों पर उतरकर तत्कालीन ओली सरकार का तख्तापलट कर दिया था.

सुरक्षा के ‘थ्री-लेयर’ इंतजाम (India Nepal Border Sealed)

चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने करीब 3.3 लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है, जिनमें 80,000 सेना के जवान शामिल हैं. भारत-नेपाल सीमा को 2 मार्च से 5 मार्च की आधी रात तक के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है. चुनाव से 7 दिन पहले ही पूरे देश में शराब पर बैन लगा दिया गया है और सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: ‘हमने उम्मीद छोड़ दी थी, मगर मोदी सरकार ने बचा लिया’, अरब मुल्कों से लौटे यात्रियों की आंखों में छलके खुशी के आंसू

नतीजे कब आएंगे?

वोटों की गिनती आज शाम 5 बजे मतदान खत्म होने के बाद शुरू हो जाएगी. चुनाव आयोग के अनुसार, सीधे मतदान (165 सीटें) के नतीजे अगले 24 घंटों में आने शुरू हो जाएंगे, लेकिन पूर्ण परिणाम और गठबंधन सरकार की तस्वीर साफ होने में हफ्ते भर का समय लग सकता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

5 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

6 minutes ago

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

39 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

55 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

1 hour ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

2 hours ago