दुनिया

बाढ़ की तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नेपाल में हाहाकार! 33 हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू जारी, मृतकों की संख्या पहुंची 1451

Nepal Flood Death Toll: पिछले महीने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के कई सप्ताह बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं. आपदा के करीब 3 हफ्ते बाद भी राहत और बचाव अभियान लगातार चल रहा है. मृतकों की संख्या बढ़कर 1,451 हो गई है. वहीं हजारों लोग अब भी लापता हैं.

नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के मुताबिक रविवार शाम तक 13,784 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है. इसके बावजूद 636 विदेशी नागरिकों समेत 5,786 लोगों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. राहत एजेंसियां और सुरक्षा बल लगातार खोज अभियान चला रहे हैं.

नेपाली सेना के 33 हेलीकॉप्टर बचाव कार्यों में जुटे

NDRRMA ने बताया कि बचाव कार्यों को तेज करने के लिए नेपाली सेना के 33 हेलीकॉप्टर राहत सामग्री और बचाव दल प्रभावित इलाकों में पहुंचाने में जुटे हैं. बाढ़ प्रभावित इलाकों में चिकित्सा सहायता भी जारी है. फिलहाल 15 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं.

बाढ़ से बेघर हुए परिवारों के पुनर्वास के लिए नेपाल सरकार ने विशेष व्यवस्था की है. जिन परिवारों ने अस्थायी राहत शिविरों में रहने से इनकार किया है, उन्हें वैकल्पिक आवास मिलने तक आर्थिक सहायता दी जाएगी. सरकार ने ऐसे परिवारों को अधिकतम छह महीने तक मासिक भत्ता देने का फैसला किया है. चार सदस्यों तक वाले परिवार को हर महीने 15,000 नेपाली रुपये मिलेंगे, जबकि अतिरिक्त सदस्यों के लिए प्रति व्यक्ति 2,000 नेपाली रुपये और दिए जाएंगे.

पुनर्निर्माण की तैयारी में जुटी सरकार

उधर नेपाल सरकार बड़े पैमाने पर पुनर्निर्माण की तैयारी में जुटी है और इसके लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी मांग रही है. नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत सरकार और भारतीय जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्यों में भारत ने नेपाल को असाधारण सहयोग दिया है.

भारत का नौवां विशेष विमान पहुंचा काठमांडू

भारत भी लगातार राहत सामग्री भेज रहा है. 26 अगस्त को आई बाढ़ के बाद शुरू हुए सहायता अभियान के तहत शनिवार को भारत का नौवां विशेष विमान काठमांडू पहुंचा. इस विमान में 11 टन राहत सामग्री थी. जिसमें टेंट, दवाइयां, स्लीपिंग बैग और फोरेंसिक उपकरण शामिल थे.

ये भी पढ़ें- रॉकेट नहीं, मिसाइल नहीं… यमन में 38,000 टोयोटा ट्रकों की एंट्री से दुनिया भर में हड़कंप

नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि भारत का राहत अभियान लगातार जारी है और जरूरत के मुताबिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. अब तक भारत नौ विशेष विमानों के जरिए राहत सामग्री, उपकरण और विशेषज्ञ टीमों को नेपाल भेज चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

8 minutes ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

24 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

27 minutes ago

भारत मंडपम में गूंजा वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी का संदेश: राष्ट्र निर्माण के लिए साधकों ने लिया संकल्प

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…

36 minutes ago

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

38 minutes ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

45 minutes ago