दुनिया

Gen-Z आंदोलन के बाद पहली बार जनता के बीच आए नेपाल के पूर्व PM केपी ओली

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री KP Sharma Oli लंबे समय बाद जनता के बीच नजर आए. शनिवार को वे पार्टी के छात्र संगठन राष्ट्रीय युवा संघ के कार्यक्रम में भक्तपुर पहुंचे. 9 सितंबर को इस्तीफा देने के बाद ये उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी. उस दिन भारी प्रदर्शन और हिंसा के चलते उन्हें हेलिकॉप्टर से पीएम हाउस से रेस्क्यू किया गया था.

क्यों हुआ था आंदोलन?

ओली को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था जब भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ युवाओं ने सड़कों पर उतरकर Gen-Z क्रांति शुरू की. इस आंदोलन ने पूरे देश को हिला दिया था. प्रदर्शनकारियों पारदर्शिता, भ्रष्टाचार का अंत और अभिव्यक्ति की आज़ादी की मांग थी. लेकिन हालात इतने बिगड़ गए कि एक ही दिन में 21 छात्रों की मौत हो गई. अगले दिन 39 और लोग मारे गए जिनमें 15 जलने से जान गंवा बैठे. दस दिनों में कुल 74 लोगों की मौत हो चुकी थी.

ओली को देना पड़ा था इस्तीफा

ओली ने इस्तीफे के बाद नेपाल आर्मी की सुरक्षा में समय बिताया और फिर एक अस्थायी घर में शिफ्ट हो गए थे. अब पार्टी की बैठक के बाद उन्होंने फिर से सार्वजनिक मंच पर आकर युवाओं से जुड़ने की कोशिश की है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ये उनकी प्रासंगिकता बनाए रखने की रणनीति है.

सुशीला कार्की को अंतरिम पीएम बनाया गया

ओली के जगह पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया है. फिलहाल संसद भंग है और मार्च 2026 में चुनाव होने हैं. लेकिन काठमांडू समेत कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन अभी भी जारी हैं.

इसे भी पढ़ें-BRICS में शामिल होने की कोशिश में फिलिस्तीन, चीन ने दिया समर्थन

लोग इस आंदोलन की तुलना 2006 के जन आंदोलन से कर रहे हैं जिसने नेपाल को राजशाही से गणराज्य में बदल दिया था. अब देखना होगा कि Gen-Z की ये क्रांति नेपाल की राजनीति को किस दिशा में ले जाती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

14 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…

29 minutes ago

वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…

48 minutes ago

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

2 hours ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर मेथड’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

2 hours ago