Bharat Express DD Free Dish

DSSSB Admit Card 2025 Out: डीएसएसएसबी ने भर्ती परीक्षाओं के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, उम्मीदवार इन स्टेप्स से आसानी से करें डाउनलोड

DSSSB Admit Card 2025 जारी हो गया है, उम्मीदवार 22 से 26 सितंबर के बीच होने वाली परीक्षा के लिए dsssb.delhi.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया और आगे की परीक्षा तिथियां.

DSSSB Admit Card 2025 Out

DSSSB Admit Card 2025 Out: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने सितंबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. परीक्षा 22 से 26 सितंबर 2025 के बीच आयोजित होगी. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड (DSSSB Admit Card 2025) 

  • सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Download e-Admit Card” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें.
  • लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट आउट निकालना न भूलें.

ये भी पढ़ें: BPSSC SI Recruitment 2025: 1799 पदों पर होगी नियुक्ति, अधियाचना प्राप्त, नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी

कब जारी होगा परीक्षा शेड्यूल?

डीएसएसएसबी ने सिर्फ सितंबर ही नहीं, बल्कि अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. ये परीक्षाएं 1 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 के बीच अलग-अलग पदों के लिए आयोजित की जाएंगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read