दुनिया

Nepal में उथल-पुथल, एयरपोर्ट बंद, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

नेपाल (Nepal) में राजनीतिक हलचल और विरोध प्रदर्शनों के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि मंगलवार दोपहर 2 बजे से देशभर के सभी हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया. इसमें काठमांडू का त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट भी शामिल है. फिलहाल यह पाबंदी बुधवार दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगी.

इस फैसले का सीधा असर यात्रियों पर पड़ा है. सैकड़ों लोग हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं क्योंकि मंगलवार दोपहर के बाद से न तो कोई विमान उतरा और न ही कोई उड़ान भर सका. एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था नेपाली सेना ने संभाल रखी है. हालांकि, हालात की समीक्षा के बाद ही तय होगा कि बुधवार दोपहर के बाद उड़ानें दोबारा शुरू की जाएंगी या नहीं.

यात्रियों और नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

अशांति के बीच नेपाल सरकार और सुरक्षाबलों ने लोगों को मदद पहुंचाने के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. अगर कहीं कोई असामाजिक गतिविधि दिखाई दे या मदद की जरूरत पड़े तो तुरंत सूचना देने की अपील की गई है. जो इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी की गई है उसमें नेपाल आर्मी 01-5979223, 01-5979224, पीएफ नेपाल 1114, नेपाल पुलिस 100, सुरक्षा/मेडिकल/फायरफाइटर्स 015979223 या 015979224 शामिल है.

भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

नेपाल (Nepal) में तेजी से बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों को वहां की यात्रा टालने की सलाह दी है. विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती भारतीय नागरिक नेपाल की यात्रा न करें.

वहीं, एयर इंडिया ने काठमांडू के लिए अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं. इससे उन भारतीय यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है जो पहले से ही नेपाल में फंसे हुए हैं या वहां जाने की योजना बना रहे थे.

विरोध प्रदर्शनों से बढ़ी तनावपूर्ण स्थिति

राजधानी काठमांडू समेत कई बड़े शहरों में मंगलवार से ही भारी विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. बड़ी संख्या में युवा और आम नागरिक सड़कों पर उतर आए हैं. कई जगहों पर ये प्रदर्शन हिंसक हो गए जिसके चलते पुलिस और सुरक्षाबलों को हालात संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है.

तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच एक बड़ा झटका तब लगा जब प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे के बाद से ही देशभर में तनाव और ज्यादा बढ़ गया है.

आगे क्या?

फिलहाल नेपाल (Nepal) में हालात सामान्य होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं. एयरपोर्ट बंद होने और उड़ानें रद्द होने से जहां यात्रियों को परेशानी हो रही है वहीं देश के भीतर प्रदर्शन और राजनीतिक अस्थिरता लोगों की चिंता और बढ़ा रही है. बुधवार दोपहर तक एयरपोर्ट खोलने पर निर्णय लिया जाएगा लेकिन मौजूदा माहौल को देखते हुए राहत जल्दी मिलती हुई नहीं दिख रही.

इसे भी पढ़ें-दोहा में भी सुरक्षित नहीं हमास? इजरायल ने हमास के टॉप 5 नेताओं को मार गिराया, मरने वालों में गाजा प्रमुख अल-हय्या सोन का बेटा भी शामिल

नेपाल (Nepal) के लोग और वहां मौजूद यात्री दोनों ही इस वक्त सिर्फ यही उम्मीद कर रहे हैं कि हालात जल्द शांत हों और जिंदगी वापस पटरी पर लौटे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

6 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

23 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

38 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

2 hours ago