देश

‘ऑपरेशन गुड्डर’ से दहले आतंकी! कुलगाम में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के दो खूंखार आतंकियों को किया खत्म

Indian Army Operation Gudder: भारतीय सेना की चिन्नार कॉर्प्स ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में चलाए गए ‘ऑपरेशन गुड्डर’ में दो खतरनाक लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को मार गिराया है. सेना ने इस अभियान को बड़ी सफलता करार दिया है और कहा है कि घाटी को आतंकवाद से मुक्त करने का संकल्प जारी रहेगा.

सेना की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, मारे गए आतंकवादियों की पहचान रहमान और आमिर अहमद डार के रूप में हुई है. रहमान पाकिस्तान का नागरिक और लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य था और आमिर अहमद डार निवासी दरमदोरा, शोपियां, जम्मू-कश्मीर था.

दोनों आतंकवादी लंबे समय से घाटी में आतंक फैलाने और युवाओं को भड़काने की साजिशों में शामिल थे.

आतंकियों के कब्जे से भारी गोला-बारूद बरामद

ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की है. बरामद सामान में आधुनिक राइफलें, मैगजीन, ग्रेनेड और संचार उपकरण शामिल हैं.

चिन्नार कॉर्प्स ने दी जानकारी

चिन्नार कॉर्प्स ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में कहा,

यह ऑपरेशन दो कट्टर लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादियों के खात्मे के साथ समाप्त हुआ, जिनकी पहचान पाकिस्तानी नागरिक रहमान और शोपियां के दारमदोरा निवासी आमिर अहमद डार के रूप में हुई है. साथ ही, हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री भी बरामद की गई है.

सेना ने स्थानीय नागरिकों को भी किया सचेत

सेना ने स्थानीय नागरिकों को भी सचेत किया है कि वे आतंकवादियों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सुरक्षा बलों को दें. सेना का मानना है कि स्थानीय लोगों के सहयोग से ही घाटी में स्थायी शांति संभव है.

ये भी पढ़ें- US Tariff भारत के टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए अवसर, नए बाजार तलाशने के लिए 40 देशों पर फोकस कर रही मोदी सरकार

ऑपरेशन महादेव के बाद अब ऑपरेशन गुड्डर

29 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में ऐलान किया कि ‘ऑपरेशन महादेव’ के जरिए तीन आतंकियों को मार गिराया गया. ये सभी जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शामिल थे. उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के जरिए आतंकी सुलेमान, अफगान और जिबरान को ढेर किया.

अमित शाह ने बताई थी पूरी टाइमलाइन

इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में विपक्ष को ‘ऑपरेशन महादेव’ की पूरी टाइमलाइन बताई. सदन को बताया कि इस ऑपरेशन की शुरुआत कब हुई और कैसे पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों को ढेर किया गया.

गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में बताया कि 23 अप्रैल को सुरक्षा मीटिंग हुई. सबसे पहले इसमें निर्णय हुआ कि हत्यारे पाकिस्तान भागने न पाएं. इसकी हमने पुख्ता व्यवस्था की और भागने नहीं दिया.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

32 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

49 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago