दुनिया

गंभीर AQI, धुंध में छिपी इमारतें और घरों में कैद होने का अलर्ट; न्यूयॉर्क में फीफा फाइनल पर मंडराया खतरा

FIFA Final New York: रविवार को न्यूयॉर्क में फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल होना है, लेकिन उससे पहले ही वहां की हवाओं में जहर घुल गया है. न्यूयॉर्क में हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हो गई है कि लोगों को घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी तक जारी कर दी गई है.

बताया जा रहा है कि कनाडा में लगी भीषण आग का धुआं अब न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी का दम घोंट रहा है. आसमान धुंधला हो गया है, जिससे लोगों को सांस संबंधी दिक्कतें हो रही हैं. न्यूयॉर्क स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को बाहर व्यायाम करने से साफ मना कर दिया है.

खून जैसा लाल दिखाई दे रहा सूरज

न्यूयॉर्क में फैसे इस प्रदूषण की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें पूरी बिल्डिंग धुएं के धुंध में छिपी दिखाई दे रही है. वहीं न्यूयॉर्क में सूरज खून जैसा लाल दिखाई दे रहा है.

रविवार को न्यू जर्सी में अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फाइनल मैच होना है, पर वहां के लोगों को घरों के अंदर रहने और खुले में व्यायाम करने से मना किया गया है. न्यूयॉर्क स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आग के धुएं से हवा में जहरीले पदार्थ तैर रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं.

10 सिगरेट के बराबर धुआं शरीर के अंदर जा रहा

प्रदूषण विशेषज्ञ माइकल पेट्रोनी ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि न्यूयॉर्क शहर में पूरे दिन बाहर रहने वाला व्यक्ति इतना प्रदूषित हवा अपने अंदर लेता है, जैसे उसने करीब 10 सिगरेट पी हों.

ये भी पढ़ें- एंडी बर्नहैम होंगे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, लेबर पार्टी ने चुना अपना नेता, सोमवार को लेंगे शपथ

न्यूयॉर्क में AQI का स्तर 151-200 के बीच मापा गया है. जो की काफी गंभीर माना जाता है. सामान्य नियम है कि अगर AQI 20 हो तो एक व्यक्ति पूरे दिन में 1 सिगरेट के बराबर धुआं शरीर के अंदर लेता है. ये कण इतने छोटे होते हैं कि सांस के साथ शरीर के अंदर जाकर रक्त प्रवाह में प्रवेश कर जाते हैं. समय के साथ यह शरीर को अंदर से बीमार बनाने लगता है. इससे कैंसर और हृदय रोग संबंधी आशंकाएं बढ़ जाती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

22 minutes ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

30 minutes ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

32 minutes ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

51 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

55 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

1 hour ago