दुनिया

युद्धविराम की 72वीं वर्षगांठ पर North Korea ने ‘दुश्मन विमान’ का मलबा किया प्रदर्शित, अमेरिका को दी चेतावनी

उत्तर कोरिया (North Korea) ने गुरुवार को कोरियाई युद्ध (1950-53) में शामिल एक अमेरिकी लड़ाकू विमान के मलबे को प्रदर्शित किया. युद्धविराम समझौते की 72वीं वर्षगांठ से पहले इसका प्रदर्शन किया गया है.

उत्तर कोरिया के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले अखबार, ‘रोडोंग सिनमुन’ ने बताया कि

“दुश्मन के ठिकाने का यह मलबा” प्योंगयांग (Pyongyang) में पितृभूमि मुक्ति युद्ध के विजय संग्रहालय के कब्जे वाले हथियार हॉल में नए सिरे से प्रदर्शित होने के बाद, आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. प्रकाशित तस्वीरों और विवरणों से पता चलता है कि संभवतः यह मलबा कोरियाई युद्ध में शामिल एक अमेरिकी लड़ाकू विमान का है.

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार,

‘रोडोंग सिनमुन’ ने कहा कि इसे पिछले साल येलो सी से बरामद किया गया था. तस्वीरों में वर्दीधारी छात्र प्रदर्शनी में रखे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त मलबे को देख रहे हैं.

अखबार ने मलबे को “दुश्मन का विमान” (Enemy Aircraft) बताया, जिसे जुलाई 1950 में कोरियाई युद्ध में तैनात होने के बाद से उनके हवाई क्षेत्र का चक्कर लगाने के बाद, पीपुल्स आर्म्ड फोर्सेस की बेतहाशा गोलाबारी में मार गिराया गया था.

समाचार एजेंसी ने “अमेरिकी आक्रमणकारियों के वंशजों” को भी चेताया और उनसे 1950 के दशक के सबक को न भूलने और “जल्दबाजी में कोई कदम न उठाने” की चेतावनी दी. इसमें कहा गया है कि हमारे कब्जे वाले हथियारों के भंडार में अभी भी पर्याप्त जगह बची है.”

यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब उत्तर कोरिया 27 जुलाई को 72वें विजय दिवस का जश्न मनाने वाला है, जो 1953 के युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर की याद में मनाया जाता है जिसने तीन साल के कोरियाई युद्ध को रोक दिया था.

इस वर्षगांठ से पहले, उत्तर कोरिया आमतौर पर अमेरिका (America) के खिलाफ दुश्मनी भड़काता है, जिसने युद्ध के दौरान दक्षिण कोरियाई पक्ष की ओर से लड़ाई लड़ी थी, जबकि युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर को अपनी युद्ध विजय के रूप में चित्रित करता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

आर्मी पोस्ट जाते वक्त रास्ते में क्या हुआ? किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के शव मिलने से हड़कंप, ड्रोन से खंगाले जा रहे जंगल

Kishtwar News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार से लापता दो विशेष पुलिस अधिकारियों के…

3 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया खास संस्कृत सुभाषित, बताया- कैसे रत्नदीप की तरह चमकते हैं निस्वार्थ सेवा करने वाले लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लोकोपकार से जुड़ा एक संस्कृत सुभाषित…

8 minutes ago

Ramayana at Oscars: क्या ‘रामायण’ के आने से ‘गोंधळ’ का पत्ता होगा साफ? ऑस्कर के नियमों का पूरा गणित जानिए

Ramayana Part 1 Oscars: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण: पार्ट-1' को जनरल कैटेगरी की डेडलाइन से…

11 minutes ago

‘स्मार्ट किसान, विकसित भारत’: आज शाम भारत मंडपम में 2,000 अन्नदाताओं से रूबरू होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 8 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत एग्रीकल्चर…

22 minutes ago

जिस दिन बहन मांग रही थी लंबी उम्र, उसी दिन उसे बचाने में चली गई तीन भाइयों की भी जान; बीकानेर का यह हादसा देख दहल उठेगा दिल

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर में भाईदूज के पावन पर्व पर एक दर्दनाक हादसे में…

38 minutes ago

क्या परमाणु शक्ति बनने की तैयारी में ईरान? सोशल मीडिया पर VIRAL वीडियो ने बढ़ाई लोगों की चिंता

दुनिया में पहले से मौजूद 9 परमाणु शक्तियों और उनके बीच बढ़ते तनाव के बीच…

48 minutes ago