Amarnath Yatra 2025: 3.52 लाख श्रद्धालुओं ने किए पवित्र गुफा के दर्शन, जम्मू से नए जत्थे रवाना – सुरक्षा कड़ी, तीर्थयात्रियों के लिए पहलगाम और बालटाल मार्ग व्यस्त।
श्रीनगर, 17 जुलाई: भारी बारिश के चलते श्री अमरनाथजी यात्रा (Amarnath Yatra 2025) को आज (17.07.2025) के लिए पहलगाम और बालटाल दोनों बेस कैंपों से स्थगित कर दिया गया है. पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण यात्रा मार्गों पर बहाली का कार्य आवश्यक हो गया है. बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने दोनों मार्गों पर बहाली कार्य के लिए अपने जवानों और मशीनरी की भारी तैनाती कर दी है ताकि 18.07.2025 से यात्रा फिर से शुरू की जा सके.
डिविजनल कमिश्नर कश्मीर विजय कुमार बिधूरी ने बताया, “पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण यात्रा मार्गों पर मरम्मत और रखरखाव का कार्य अत्यंत आवश्यक है. इसलिए आज किसी भी यात्री को दोनों बेस कैंपों से पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. हालांकि, जो यात्री पिछली रात पंजतरणी कैंप में रुके थे, उन्हें BRO और माउंटेन रेस्क्यू टीम्स की मौजूदगी में बालटाल की ओर नीचे उतरने की अनुमति दी गई है. मौसम के अनुकूल रहने पर यात्रा कल से पुनः शुरू होने की संभावना है.”
अब तक श्री अमरनाथजी यात्रा 2025 (Amarnath Yatra 2025) के दौरान 2.47 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Begusarai Firing News: बिहार के बेगूसराय में फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपनियां मध्य विद्यालय के…
CMD Upendrra Rai: भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने ओम शांति रिट्रीट…
परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है.…
UP Election 2027 AIMIM vs SP: मालेगांव से AIMIM विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने अखिलेश…
Delhi Firing News: बाहरी दिल्ली के बवाना स्थित पूठ खुर्द इलाके में बाइक सवार तीन…
दिल्ली स्थित नमो गंगे वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड का स्टार्टअप 'मोक्ष वॉयेज' लोगों को अपने जीवनकाल…